एक मिनट…2 ड्रोन, सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का अटैक, CIA स्टेशन को बनाया टारगेट

Iran America Tension: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर ईरान ने ड्रोन से हमला किया. महज 1 मिनट के अंतर से आए दो ड्रोन हमलों में CIA स्टेशन को गंभीर नुकसान पहुंचा, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है.

Iran Drone Strike Hits CIA Station Inside US Embassy in Saudi Arabia

Credit: Social Media

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया. रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमला बेहद सटीक और प्लानिंग के साथ किया गया था, जिसमें दो ड्रोन का इस्तेमाल हुआ. जानकारी के मुताबिक, पहला ड्रोन रात करीब 1:30 बजे दूतावास परिसर से टकराया, जिससे इमारत में एक बड़ा छेद हो गया. इसके ठीक एक मिनट बाद दूसरा ड्रोन उसी रास्ते से अंदर दाखिल हुआ और पहले बने छेद के भीतर जाकर विस्फोट कर दिया. इस हमले से दूतावास की तीन मंजिलों को भारी नुकसान पहुंचा. इस हमले में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का स्थानीय स्टेशन भी चपेट में आ गया.

ये भी पढ़ें: ‘बस 48 घंटे और फिर…’, जंग के बीच ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया अल्टीमेटम

विज्ञापन

CIA स्टेशन को बनाया निशाना

सऊदी रक्षा मंत्रालय ने नुकसान को सीमित बताया और कहा कि आग मामूली थी, लेकिन वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट, जिसमें अमेरिकी अधिकारियों का हवाला दिया गया है, एक अलग ही कहानी बयां करती है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, आग आधे दिन तक जलती रही और दूतावास के कुछ हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिनकी मरम्मत भी नहीं की जा सकती. हमले में इमारत के एक सुरक्षित हिस्से को भेदते हुए CIA स्टेशन को निशाना बनाया गया. अधिकारियों ने कहा कि अगर ये घटना वर्किंग टाइम के दौरान हुई होती तो हालात कहीं और ज्यादा गंभीर हो सकते थे. ईरान का ये हमला सिर्फ नाममात्र नहीं था, बल्कि एक रणनीतिक संदेश भी था, जिससे ये साफ होता है कि ईरान अब सीधे अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है.

US के सीनियर ऑफिसर पर भी हमले की कोशिश

रियाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास, दुनिया भर के ज्यादातर अमेरिकी राजनयिक केंद्रों की तरह, अपने खुद के एयर डिफेंस सिस्टम का संचालन नहीं करता है. ये सुरक्षा के लिए मेजबान देश पर निर्भर करता है. पूर्व अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि सऊदी सेना पास के एक महल की सुरक्षा के लिए पैट्रियट सिस्टम का इस्तेमाल करती है, जिसकी कवरेज दूतावास तक फैली हुई है. कहा जा रहा है कि ड्रोन हमले वाली रात को ही ईरान ने सऊदी अरब में सबसे वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को भी निशाना बनाने की कोशिश की, जिनका आवास दूतावास से कुछ सौ फीट की दूरी पर मौजूद है. इसके बाद ईरान ने रियाद में बाकी सुरक्षित माने जाने वाले ठिकानों पर भी हमले किए. प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमलों में अमेरिकी विमान निशाना बने, जिनमें एक ई-3 AWACS रडार विमान और ईंधन भरने वाले टैंकर शामिल थे. इस हमले में लगभग एक दर्जन सैनिक घायल हो गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ