US-Israel Iran War : डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज रात, दुनिया की टिकी नजरें

US-Israel-Iran War : पश्चिम एशिया में चल रही जंग अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति ट्रंप की ‘फाइनल धमकी’ का ईरान पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है.

US-Israel-Iran War LIVE Updates

US-Israel-Iran War LIVE Updates:ईरान इजरायल में जंग 5वें हफ्ते में जारी है. राष्ट्रपति ट्रंप की ‘फाइनल धमकी’ का ईरान पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कड़े लहजे में कहा कि यदि ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, तो इसका अंजाम गंभीर होगा. बघाई ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर हमारे देश पर हमला होता है, तो हम भी उसी तरह जवाब देंगे. हम अमेरिका से जुड़े देशों के बुनियादी ढांचे को अपना निशाना बनाने में संकोच नहीं करेंगे.” हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान युद्ध नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि यह कदम ‘आत्मरक्षा’ में उठाया जाएगा और यह जंग अमेरिकी जनता की जंग नहीं है, बल्कि नेताओं की गलत नीतियों का नतीजा है.

विज्ञापन

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज अभी भी प्रभावित है, जिससे ग्लोबल ऑयल प्राइस पर असर पड़ रहा है. US इंटेलिजेंस के अनुसार ईरान की मिसाइल क्षमता काफी कमजोर हुई है, लेकिन अभी भी कुछ लॉन्चिंग कैपेबिलिटी बची हुई है. कुवैत में रिफाइनरी और डेसालिनेशन प्लांट पर ईरानी हमलों की रिपोर्ट है. गल्फ देशों में तनाव. लेबनान में इजरायल ने हिजबुल्लाह इंफ्रास्ट्रक्चर पर स्ट्राइक्स किए.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

इजरायल के हाइफा पोर्ट पर ईरान का मिसाइल अटैक

ईरान ने इजरायल के हाइफा पोर्ट पर नई मिसाइल अटैक की, जिसमें कम से कम 4 लोग घायल हुए हैं. ईरान ने कई बार मिसाइल और ड्रोन अटैक्स किए हैं. US-इजरायल स्ट्राइक्स के जवाब में ईरान ने रीजनल टारगेट्स पर भी हमले जारी रखे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज रात, दुनिया की टिकी नजरें

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच पूरी दुनिया की नजरें आज रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं. भारतीय समयानुसार आज रात 11:30 बजे (1:00 PM ET) राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम से मीडिया को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है. यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई मोहलत खत्म होने वाली है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए संकेत दिया था कि यदि ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला, तो मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समय) के बाद ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर भीषण हमले किए जाएंगे. ट्रंप ने इसे "पावर प्लांट डे और ब्रिज डे" का नाम दिया है. प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पुष्टि की है कि प्रेस की भारी मांग को देखते हुए यह कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रंप ईरान के साथ चल रही सीजफायर की खबरों या फिर सीधे सैन्य कार्रवाई की अंतिम चेतावनी पर बात कर सकते हैं.

'ईरान के नए भूमिगत यूरेनियम केंद्र का पता नहीं', IAEA चीफ का बड़ा खुलासा

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर वैश्विक समुदाय की चिंता बढ़ा दी है. ग्रोसी ने ईरान के इस्फ़हान में स्थित नए और गोपनीय भूमिगत यूरेनियम संवर्धन केंद्र को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने खुलासा किया कि ईरान ने खुद इस नए केंद्र की घोषणा तो की थी, लेकिन IAEA के निरीक्षकों को अब तक वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई है. ग्रोसी ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "हमने इस नए केंद्र तक पहुंच की मांग की थी, लेकिन हम वहां आज तक नहीं पहुंच सके. फिलहाल हमें यह भी नहीं पता कि इस्फ़हान का यह केंद्र अभी खाली है या वहां परमाणु गतिविधियां सक्रिय हो चुकी हैं." AEA प्रमुख ने चेतावनी दी कि ईरान के पास मौजूद संवर्धित यूरेनियम की मात्रा काफी संवेदनशील स्तर पर है.

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, जारी किया ट्रंप का विवादित कार्टून

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी जा रही लगातार धमकियों के बीच ईरान ने एक अनोखा और तीखा रास्ता चुना है. बुल्गारिया में मौजूद ईरानी दूतावास ने राष्ट्रपति ट्रंप का एक 'कैरिकेचर' (व्यंग्य चित्र) साझा किया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चा छेड़ दी है. इस कार्टून में ट्रंप को सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ होरमुज' में फंसा हुआ दिखाया गया है. यह कार्टून सीधे तौर पर ट्रंप की उन धमकियों का जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने ईरान पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी. ईरान ने इस चित्र के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि अगर अमेरिका इस क्षेत्र में सैन्य हस्तक्षेप करता है, तो वह खुद के बिछाए जाल में फंस जाएगा.

ईंट का जवाब पत्थर से देंगे", ईरान ने अमेरिका को दी खुली चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप की 'फाइनल धमकी' का ईरान पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कड़े लहजे में कहा कि यदि ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, तो इसका अंजाम गंभीर होगा.

बघाई ने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर हमारे देश पर हमला होता है, तो हम भी उसी तरह जवाब देंगे. हम अमेरिका से जुड़े देशों के बुनियादी ढांचे को अपना निशाना बनाने में संकोच नहीं करेंगे." हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान युद्ध नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि यह कदम 'आत्मरक्षा' में उठाया जाएगा और यह जंग अमेरिकी जनता की जंग नहीं है, बल्कि नेताओं की गलत नीतियों का नतीजा है.

'नेतन्याहू के आदेशों पर चल रहे हैं ट्रंप', ईरानी स्पीकर का तीखा हमला

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने राष्ट्रपति ट्रंप की विदेश नीति पर कड़ा प्रहार किया है. गालिबाफ ने कहा कि ट्रंप की लापरवाह हरकतें न केवल खाड़ी देशों के लिए, बल्कि खुद अमेरिकी जनता के लिए भी मुसीबत बन रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप की वजह से अमेरिका के हर परिवार का जीवन नरक बनता जा रहा है. गालिबाफ ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का जिक्र करते हुए कहा, "ट्रंप दरअसल नेतन्याहू के आदेशों का पालन करने पर अड़े हैं. उनकी इस जिद की वजह से पूरा क्षेत्र जलकर राख हो जाएगा." उन्होंने चेतावनी दी कि युद्ध अपराधों से कभी कुछ हासिल नहीं होता. ईरानी स्पीकर के अनुसार, इस खतरनाक खेल को खत्म करने का एकमात्र समाधान यह है कि ईरान के लोगों के अधिकारों का सम्मान किया जाए और धमकियों की राजनीति बंद हो.

ईरान के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर को किया फोन, मौजूदा हालात पर की चर्चा

भारतीय ध्वज वाले LPG टैंकर ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट

भारतीय ध्वज वाले LPG टैंकर 'Green Asha' ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया. Green Asha पश्चिम एशिया संकट के बीच Hormuz को पार करने वाला नौवां भारतीय जहाज है. यह जहाज लगभग 20,000 टन LPG लादे हुए ईरानी जलक्षेत्र से गुजरकर भारतीय नेवी की सहायता से भारत की तरफ बढ़ रहा है?

ईरान का दावा- अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू रहा नाकाम

ईरानी सेना के केंद्रीय कमान Khatam Al‑Anbiya के प्रवक्ता ने कहा है कि दक्षिणी इस्फहान में घुसे दुश्मन के विमान और हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाकर जला दिया गया. उनके मुताबिक, पायलट का रेस्क्यू मिशन 'पूरी तरह विफल'रहा. अमेरिका ने दक्षिण पश्चिम ईरान में एक पुराने एयरपोर्ट को बेस बनाकर इस रेस्क्यू मिशन को अंजाम दिया. लेकिन रेत और पास आते जा रहे दुश्मनों की वजह से अपने सभी जहाज लेकर वहां से निकल नहीं पाए.

अमेरिकी सेना का कहना है कि उन्होंने अपने जहाजों और चॉपर्स को खुद तबाह कर दिया ताकि ईरानी सेना के ये हाथ न लगे. लेकिन IRGC और Basij जैसी फोर्स का दावा है कि उनके यूनिट ने दो C‑130 और दो Blackhawk को नष्ट कर दिया.

अबू धाबी के बोरूज प्लांट पर ईरान का मिसाइल अटैक, वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप

खाड़ी देशों में तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. अबू धाबी के प्रसिद्ध Borouge (बोरूज) पेट्रोकेमिकल संयंत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि यह हमला ईरान की ओर से किया गया है, जिसके बाद अब वहां हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. Borouge संयंत्र केवल एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. यह Abu Dhabi National Oil Company (ADNOC) और Borealis का एक संयुक्त उद्यम है, जो दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक उत्पादक माना जाता है.

इस संयंत्र पर हमला सीधे तौर पर UAE की आर्थिक शक्ति को चोट पहुँचाने की कोशिश है. रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान का यह हमला दरअसल शुक्रवार को इजरायल द्वारा किए गए हमले का पलटवार है. शुक्रवार को इजरायल ने तेहरान के पास स्थित शाहरान (Shahran) पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया था.

क्रैश हुए F-15E का दूसरा पायलट लोकेट, बचाने उतरी अमेरिकी सेना और IRTC में भिड़ंत

ईरान की रिग पहाड़ियों में स्थित मिलास पहाड़ी में क्रैश हुए F-15E विमान के दूसरे क्रू मेंबर की लोकेशन का पता लगा लिया है. जैसे ही अमेरिकी वायुसेना के कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू दलों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, ईरानी सैनिकों और स्थानीय लड़ाकों ने उन पर चौतरफा हमला बोल दिया. पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने अपने सबसे घातक युद्धक विमान मैदान में उतार दिए हैं. अमेरिकी टीम को रोकने के लिए IRGC के जवानों के साथ-साथ बसीज मिलिशिया और स्थानीय खानाबदोश लड़ाके भारी हथियारों से गोलाबारी कर रहे हैं.

तेहरान में हुए बड़े हमले में ईरान के कई सैन्य नेता मारे गए : ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि तेहरान में हुए एक बड़े हमले में ईरान के कई सैन्य नेता मारे गए हैं। ट्रंप ने लिखा ईरान के कई सैन्य नेता, जिन्होंने देश का नेतृत्व खराब और नासमझी से किया, तेहरान में हुए इस बड़े हमले में खत्म कर दिए गए हैं। साथ ही और भी बहुत कुछ प्रभावित हुआ है।)

ट्रंप ने हमले का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें तेहरान में रात के समय बड़े धमाके और आग दिख रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ