'युद्ध कर रहे हैं मजाक नहीं... 48 घंटे बाद कहर बरपाएंगे', होर्मज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप की ईरान को फिर धमकी

Middle East War: अमेरिकी राष्ट्रपति होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फिर फ्रंट में आ गए हैं। पहले उन्होंने कहा था कि जिस तेल चाहिए, वह होर्मुज को खुललवाए। अमेरिका का होर्मुज के लिए कोई प्लान नहीं है और न ही होर्मुज के जरिए अमेरिका तेल लेता है। अब वे फिर से होर्मुज के पीछे पड़ गए हैं और ईरान को उसे खोलने की चेतावनी दे रहे हैं।

Strait of Trump

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फिर आक्रामक रुख अपनाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आक्रामक रूख अपना लिया है। इससे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और गहरा गया है। क्योंकि ट्रंप ने अब ईरान को 48 घंटे का समय दे दिया है, यानी जहां पहले दोनों के बीच समझौते की उम्मीद जताई जा रही थी, वहीं अब युद्ध और भीषण होने के आसार दिखने लगे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे यानी 6 अप्रैल तक का समय दे दिया है। अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोली और समझौता नहीं किया तो अमेरिका ईरान में तबाही मचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों को युद्धविराम की शर्तें मंजूर नहीं

बता दें कि ईरान और अमेरिका युद्धक्षेत्र से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। दोनों को युद्धविराम की शर्तें स्वीकार नहीं हैं। पहले ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने के लिए जमीनी सैन्य कार्रवाई की धमकी दी। फिर अचानक पीछे हटे और कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से अमेरिका तेल नहीं लेता, इसलिए जिस तेल चाहिए, वह खुद होर्मुज को खुलवाए। अब एक बार फिर अपने बयान से पलटते हुए उन्होंने ईरान को चेतावनी दे दी है कि 48 घंटे में होर्मुज नहीं खोली तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

ट्रंप ने लिखी ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आक्रामक अंदाज में एक पोस्ट लिखी। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि समय तेजी से निकल रहा है। युद्ध लड़ रहे हैं, कोई मजाक नहीं है। ईरान को समझौता करने के लिए और होर्मुज स्ट्रेट को खोल देने के लिए समय दिया है, लेकिन अब सिर्फ 48 घंटे का समय बचा है। अगर यह डेडलाइन क्रॉस हो गई और होर्मुज को नहीं खोला गया तो अमेरिका कहर बनकर टूटेगा। ईरान के तेल और गैस प्लांट को मिट्टी का ढेर बनाकर रख देंगे।

विज्ञापन

ट्रंप ने ईरान को दिया है 15 सूत्रीय प्रस्ताव

बता दें कि अमेरिका ने कूटनीतिक अपनाते हुए ईरान को बातचीत करने का प्रस्ताव दिया था। 15 सूत्रीय प्रस्ताव देकर ईरान को परमाणु समझौता करने के लिए 10 दिन यानी 6 अप्रैल तक का समय दिया था। लेकिन ईरान ने बातचीत और समझौते की बात रिजेक्ट कर दी। साथ ही धमकी दी कि अब ईरान जब चाहेगा, तब युद्ध खत्म होगा। इसके बाद ट्रंप की 48 घंटे की चेतावनी ने स्पष्ट कर दिया है कि मामला सिर्फ कूटनीतिक बातचीत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अमेरिका का धैर्य खत्म हो रहा है।

विज्ञापन

होर्मुज को लेकर तनाव और गहरा सकता

हालांकि अभी 48 घंटे बाकी हैं, लेकिन जिस तरह का रुख ईरान और अमेरिका ने अपनाया हुआ है। उससे साफ है कि अब जंग और भीषण हो सकती है। वहीं अब तनाव बढ़ने की वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज होगी, जो दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। वैश्विक तेल आपूर्ति का सबसे बड़ा जरिया है। इसमें किसी तरह की रुकावट का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। ट्रंप कह चुके हैं कि वे चुटकियों में इसे खुलवा सकते हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि ईरान इसे खोले और वैश्विक संकट को खत्म करे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ