हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत

अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी सेना की भीषण एयरस्ट्राइक का दावा किया गया है. तड़के हुए इस हवाई हमले में रिहायशी मकान पूरी तरह तबाह हो गए, जिसमें मासूम बच्चों समेत समेत अब तक 22 आम नागरिकों की जान चली गई. हमले के बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर भारी तनाव की स्थिति बन गई है.

विज्ञापन
प्रतीकात्मक

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. गुरुवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में भीषण हवाई हमले किए. इन हमलों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है, जिसमें बच्चों समेत अब तक 22 आम नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, पहला हमला अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के शेल्टन जिले में आने वाली चोगाम घाटी में हुआ. गुरुवार तड़के करीब 3 बजे जब लोग गहरी नींद में थे, तभी पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने बमबारी शुरू कर दी. इस हमले में एक रिहायशी मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया.

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यहां 9 लोगों की मौत का दावा किया गया है, जिनमें ज्यादातर मासूम बच्चे शामिल हैं. इसके अलावा दो महिलाओं और एक बच्चे के घायल होने की खबर है.

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हमला, कुनार में ताबड़तोड़ बरसाए बम, कई लोग घायल

विज्ञापन

हेलमंद के दो घरों पर भी एयरस्ट्राइक

कुनार के साथ-साथ दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में भी हवाई हमला किया गया. हेलमंद के गरमसिर जिले के सफर इलाके में पाकिस्तानी सेना द्वारा दो नागरिक घरों को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है. स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस हमले में कम से कम 4 नागरिकों की जान चली गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत करीब 8 लोग जख्मी हो गए.

राहत-बचाव जारी, सीमा पर बढ़ा तनाव

हमलों के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहत दलों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. कुनार और हेलमंद में हुए इन हमलों ने दोनों मुल्कों के बीच पहले से जारी तनातनी को और भड़का दिया है. बॉर्डर पर बढ़ते विवाद और नागरिकों के हताहत होने के बाद दोनों देशों के बीच हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर फिर बड़ा हमला, कंधार को बनाया निशाना, बमबारी से फैली दहशत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola