दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हुए रेल हादसे में 46 यात्रियों की मौत

स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार सुबह दो हाई-स्पीड ट्रेनों की जोरदार भिड़ंत में 46 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.पीछे से हुई टक्कर के बाद ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं. जानिए हादसे और रेस्क्यू से जुड़ा ताजा अपडेट.

Spain Train Accident, High Speed Train Collision, Toledo Train Crash, Madrid Andalusia Rail Line, Spain Rail Operator Adif

स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार सुबह दो हाई-स्पीड ट्रेनों की जोरदार भिड़ंत में 46 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. CREDIT - : X ( @capitalradiob )

स्पेन में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया.यहां दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर होने से कम से कम 46 यात्रियों की जान चली गई.हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई और कई बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना टोलेडो प्रांत के लॉस येबेनेस और उर्दा शहरों के बीच हुई.स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे के आसपास दोनों हाई-स्पीड ट्रेनें आमने-सामने नहीं बल्कि आगे-पीछे से टकरा गईं. शुरुआती रिपोर्टों में 10 और फिर 39 मौतों की बात कही जा रही थी, लेकिन बाद में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से जानकारी मिली कि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46 तक पहुंच गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मैड्रिड-अंडालूसिया रूट पूरी तरह बंद

स्पेन के सरकारी रेल नेटवर्क ऑपरेटर ‘अदिफ’ ने घटना की पुष्टि की है.अदिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दो ट्रेनों की टक्कर के चलते राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली प्रमुख हाई-स्पीड रेल लाइन पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है.रेलवे प्रशासन और स्थानीय इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

प्रशासन का कहना है कि प्राथमिक ध्यान घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और ट्रैक को साफ करने पर है.सुरक्षा कारणों से इस रूट की अन्य सभी ट्रेनों को फिलहाल रोक दिया गया है.हादसे के कारणों की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

पीएम पेड्रो सांचेज ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “टोलेडो में हुए इस गंभीर रेल हादसे से मैं बेहद स्तब्ध हूं. मैं परिवहन मंत्री और कैस्टिला-ला मांचा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ हूं.” उन्होंने आगे लिखा, “इमरजेंसी सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और प्रभावित लोगों की मदद व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित प्रशासनों के साथ मिलकर काम कर रही हैं. सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, एकजुटता और पूरा समर्थन है.”

स्पेन में पहले भी हो चुके हैं बड़े हादसे

स्पेन में रेल हादसों का दर्दनाक इतिहास रहा है. इसी साल जनवरी में भी दक्षिणी स्पेन में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था, जहां पटरी से उतरने के बाद एक ट्रेन सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई थी. उस दर्दनाक हादसे में 45 लोगों की जान चली गई थी. यह हादसा साल 2013 के उस भीषण रेल हादसे के बाद सबसे घातक था, जिसमें करीब 80 लोगों की मौत हो गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ