Pakistan Tribal Feud: पाकिस्तान के कोहाट में कोयला खदान विवाद को लेकर कबायली झगड़े का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कबायली झगड़े में 16 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्रा आदमखेल कोहाट में कोयला खदान के सीमांकन विवाद में सोमवार को दो जनजातियों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कोयला खदानों के परिसीमन को लेकर हुए विवाद में सुनीखेल और अखोरवाल के बीच झड़प हुई, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कोहाट पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दो जनजातियों के बीच विवाद का मामला है। दोनों जनजाति बुलंदरी के पहाड़ी समुदाय का हिस्सा हैं, जो विवादित पर्वत श्रृंखला में एक-दूसरे का सामना करने पर हिंसक हो गए थे।
ये भी पढ़ेंः Pakistan News: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पत्नी के साथ पहुंचे लाहौर हाईकोर्ट, बुशरा बीबी को 23 मई तक मिली जमानत
14 लोगों ने घटनास्थल पर दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। दारा आदमखेल थाने में मारपीट करने वाले लोगों के नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
गौरतलब है कि बुलन्दरी पहाड़ी के सीमांकन को लेकर सुनीखेल और अखोरवाल राष्ट्रों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और दोनों कबीलों के बीच जिरगा हो रहा था। हालाँकि, दोनों पक्षों के स्थानीय लोगों के अड़ियल स्वभाव के कारण दुखद घटना हुई और दोनों पक्षों को भारी जनहानि हुई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। उन्होंने कहा कि यह दो जनजातियों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद है। शवों और घायलों को पेशावर के अस्पतालों में ले जाया गया।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
2 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
3 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
5 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
6 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
7 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
10 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
13 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
13 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
13 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines