पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कहना है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है और उनकी सेना पूरी तरह अलर्ट पर है। इसी बीच पाकिस्तान ने दो बड़े शहरों के बीच दो दिन के लिए एयर रूट भी बंद कर दिया है। इसे लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
दरअसल, पाकिस्तान में लाहौर से लेकर इस्लामाबाद के बीच के एयर रूट को 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बंद रखा गया है। सरकार ने इसे लेकर NOTAM (Notice to Airmen) भी जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि इस क्षेत्र में दो दिनों तक सेना का युद्धाभ्यास (मिलिट्री एक्सरसाइज) प्रस्तावित है।
रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा है कि कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत कभी भी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी सेना को तैयार कर लिया है और पूरी सेना को अलर्ट पर रखा गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ओर से लगातार बयानबाजी बढ़ रही है। इस संभावित खतरे को देखते हुए पाकिस्तान की सेना ने सरकार को अलर्ट किया है। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि यदि पाकिस्तान को अपने अस्तित्व पर खतरा महसूस हुआ, तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल भी कर सकता है।
यह भी पढ़ें : ‘सेना अलर्ट पर, कभी भी हो सकता है हमला’ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान ने मचाई हलचल
पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया था। आरोप है कि आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों की जान ली थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए थे। जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ कुछ कदम उठाए थे। तभी से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और अब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री संभावित हमले की आशंका जता रहे हैं।
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
59 mins agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
4 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
4 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
17 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
21 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
23 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines