पंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, सनौर-समाना के बाद अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा

पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक और विधायक ने छोड़ दिया है. सनौर और समाना के बाद अमृतसर नॉर्थ के विधायक ने इस्तीफा दिया है. तीनों इस्तीफे विधानसभा चुनाव के लिए जारी 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के बाद दिया गया है.

Kunwar Vijay Pratap | Ameritsar North MLA | Punjab AAP

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले विधायक ने इस्तीफा देकर पार्टी को बड़ा झटका दिया है. (Credit-ANI)

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को आज बहुत बड़ा झटका लगा है. वहीं 2 दिन में पार्टी को यह तीसरा झटका लगा है, क्योंकि पंजाब से एक और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. 31 अक्टूबर को पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसके बाद 2 दिन में 3 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. बीते दिन समाना और सनौर के विधायकों ने पार्टी से इस्तीफे दिए हैं. आज अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व IPS कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन

जून 2025 से AAP से सस्पेंड थे कुंवर विजय प्रताप

बता दें कि कुंवर विजय प्रताप ने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है. साथ ही अपने X हैंडल पर लंबी चौड़ी पोस्ट भी लिखी है. दरअसल कुंवर विजय प्रताप सिंह पार्टी हाईकमान की लंबे समय से आलोचना कर रहे थे और जून 2025 में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के आरोप में 5 साल के लिए सस्पेंड भी किया गया था. इसलिए कुंवर विजय प्रताप आम आदमी पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं अब सियासी गलियारों में उनके भाजपा जॉइन करने की अटकलें हैं, जहां से वे पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के रण में AAP के खिलाफ उतर सकते हैं.

विज्ञापन

समाना और सनौर विधायक भी दे चुके हैं इस्तीफा

बीते दिन पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए 2 विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. पटियाला जिले के समाना विधानसभा क्षेत्र से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर विधानसभा क्षेत्र से हरमीत सिंह पठानमाजरा ने इस्तीफा दे दिया था. अब इन दोनों विधायकों के लिए भी भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं, जहां से वे चुनावी रण में AAP के खिलाफ उतर सकते हैं. दोनों के इस्तीफे सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे और दोनों पार्टी हाईकमान के आलोचक थे और लंबे समय से नाराज चल रहे थे, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया.

जौड़ामाजरा और पठानमाजरा ने क्यों दिया इस्तीफा

चेतन सिंह जौड़ामाजरा आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, लेकिन वे पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे, क्योंकि पार्टी ने समाना में उनकी जगह पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को हलका इंचार्ज बना दिया था. सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा भी पार्टी हाईकमान की कार्यप्रणाली से नाराज थे. वहीं उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ था और केस दर्ज होते ही वे ऑस्ट्रेलिया चले गए थे, जहां से लौटने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में उन्होंने राजनीतिक बदला लिए जाने और राजनीतिक साजिश रचे जाने का आरोप लगाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ