'सेना अलर्ट पर, कभी भी हो सकता है हमला' पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान ने मचाई हलचल

पूरे देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में गुस्सा है। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ गए हैं। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने भारतीय सेना द्वारा हमले किए जाने की संभावना जताई है।

Khawaja Asif
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाक-भारत बॉर्डर पर सेना की हलचल बढ़ गई है। पाकिस्तान पर आरोप लग रहा है कि वह इस्लामाबाद में आतंकियों को पनाह दे रहा है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने दावा किया कि भारत कभी भी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है और पाकिस्तानी सेना अलर्ट पर है। ख्वाजा मोहम्मद आसिफ के इस बयान ने हलचल मचा दी है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने सोमवार को कहा कि कश्मीर में पर्यटकों पर हुए घातक आतंकी हमले को लेकर पड़ोसी देश भारत कभी भी अटैक कर सकता है, क्योंकि दोनों परमाणु-सशस्त्र राष्ट्रों के बीच तनाव गहराता जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान पर कश्मीर में उग्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

हाई अलर्ट पर सेना : ख्वाजा मोहम्मद आसिफ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने इस्लामाबाद स्थित अपने दफ्तर में रॉयटर्स को दिए साक्षात्कार में बताया कि पाकिस्तान ने अपनी सेना को मजबूत कर लिया है, क्योंकि यह एक ऐसी घटना है, जो अब घटित होने वाली है। ऐसी स्थिति में सेना को अलर्ट पर रखा गया है।

पाक सेना ने भारत के हमले की संभावना की जानकारी दी

उन्होंने आगे कहा कि भारत की बयानबाजी लगातार बढ़ती जा रही है और पाकिस्तान की सेना ने सरकार को भारतीय हमले की संभावना के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि उन्हें कहां से ये जानकारी मिली कि भारत हमला कर सकता है। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह से सतर्क है और वह अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा, जब हमारे अस्तित्व को सीधा खतरा होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ