Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक खबर ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था. दावा किया गया था कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरानी हमले में मारे जा चुके हैं. लेकिन नेतन्याहू ने वीडियो जारी कर न केवल इन अफवाहों को खारिज किया, बल्कि बेहद मजाकिया अंदाज में अपने जिंदा होने के सबूत भी दिए.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जारी वीडियो में नेतन्याहू एक कैफे में बैठकर शांति से कॉफी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने मजाक में कहा, ‘मैं कॉफी के लिए मर चुका हूं.’ यह एक आम हिब्रू कहावत है जिसका मतलब है किसी चीज से बहुत प्यार करना. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने देश को मौत की हद तक प्यार करता हूं.’
אומרים שאני מה? צפו >> pic.twitter.com/ijHPkM3ZHZ
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) March 15, 2026
कुछ यूजर्स ने दावा किया था कि नेतन्याहू का पिछला टीवी संबोधन नकली था. यूजर्स ने कहा था कि उसे एआई के जरिए बनाया गया था. सबूत के तौर पर एक वीडियो दिखाया गया जिसमें नेतन्याहू के एक हाथ में छह उंगलियां नजर आ रही थीं.
यह भी पढ़ें : ‘नेतन्याहू अगर जिंदा हैं तो पीछा करेंगे और मार गिराएंगे’, PMO के बयान पर IRGC की धमकी
नए वीडियो में नेतन्याहू ने मुस्कुराते हुए अपने दोनों हाथ कैमरे के सामने लहराए और दिखाया कि उनके हाथों में 10 उंगलियां ही हैं. उन्होंने एआई वाले दावों का मजाक उड़ाते हुए साफ किया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं.
यह भी पढ़ें : ‘ट्रंप पहले भी गलत थे, आज भी…, US प्रेसिडेंट की ईरान नीति पर भड़के अमेरिका के पूर्व NSA
इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों को ‘फेक न्यूज’ करार दिया था. साफ कहा था कि प्रधानमंत्री बिल्कुल ठीक हैं और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।