डोनाल्ड ट्रंप ने बदला AI का नाम, कहलाएगा 'सुपर इंटेलिजेंस', आधिकारिक दस्तावेज पर किए साइन

अमेरिकी सरकार के आधिकारिक कामकाज से अब ‘AI’ शब्द बाहर हो गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम ‘सुपर इंटेलिजेंस’ कर दिया है. इस फैसले के बाद अब अमेरिकी सरकार के दस्तावेजों में केवल ‘सुपर इंटेलिजेंस’ या संक्षेप में ‘SI’ लिखा जाएगा.

Donald Trump, Super Intelligence, Artificial Intelligence

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम 'सुपर इंटेलिजेंस' कर दिया है. Credit: ANI

विज्ञापन

अमेरिकी प्रशासन ने तकनीक की दुनिया में एक बड़ा और हैरान करने वाला बदलाव किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करते हुए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) का आधिकारिक नाम बदलकर ‘सुपर इंटेलिजेंस’ (SI) करने का आदेश जारी किया है. इस आदेश के प्रभावी होने के बाद अब अमेरिकी संघीय सरकार के सभी विभागों और आधिकारिक कामकाज में ‘AI’ या ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ शब्द का इस्तेमाल पूरी तरह बंद किया जाएगा.
सरकार के दस्तावेजों, नीतिगत फैसलों और सरकारी विभागों के पत्राचार में ‘सुपर इंटेलिजेंस’ या संक्षेप में ‘SI’ लिखा जाएगा.

यह भी पढ़ें : व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप TV’, क्यों नाराज हुए US राष्ट्रपति; जानिए क्या है पूरा विवाद

विज्ञापन

आदेश में क्या कहा गया है?

राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली ऐसी होनी चाहिए जो इस तकनीक की असाधारण क्षमताओं और अमेरिकी जनता के लिए इसके असीम अवसरों को सही मायने में दर्शाए. आदेश के अनुसार, ‘सुपर इंटेलिजेंस’ शब्द इस तकनीक के वादों, संभावनाओं और तेजी से बढ़ती ताकत को अधिक सटीक ढंग से व्यक्त करता है. इसलिए मेरे प्रशासन की नीति है कि कानून के तहत कार्यकारी शाखा अब ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) की जगह ‘सुपर इंटेलिजेंस’ (SI) शब्द का ही इस्तेमाल करेगी. ‘AI’ शब्द को मान्यता नहीं दी जाएगी.’

ट्रंप के साथ बैठक के बाद क्या बोले टेक दिग्गज?

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के दिग्गज टेक लीडर्स के बीच ‘सुपर इंटेलिजेंस’ पर अहम बैठक हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एक्सएआई के प्रमुख एलन मस्क और अन्य शीर्ष टेक दिग्गजों के साथ ‘सुपर इंटेलिजेंस’ को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक के तुरंत बाद राष्ट्रपति ट्रंप और मार्क जुकरबर्ग, सुंदर पिचाई और एलन मस्क ने मीडिया को संबोधित किया.

‘सुपर इंटेलिजेंस’ के लिए स्वेच्छा से सुरक्षा मानक तय

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि टेक कंपनियों के साथ मिलकर सुरक्षा मानकों और तकनीक की निगरानी को लेकर सहमति बनी है. ट्रंप ने कहा कि टेक कंपनियां तकनीक के विकास और उसकी सुरक्षा के लिए खुद निगरानी तंत्र तैयार कर रही हैं, जो बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

टेक दिग्गजों ने क्या कहा?

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान सभी टेक लीडर्स ने तकनीक के भविष्य और उसके प्रभाव पर अपनी बात रखी

  • गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इंडस्ट्री को तकनीक से जुड़े जोखिमों को गंभीरता से समझना और संभालना होगा. राष्ट्रपति ने उद्योग जगत से आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने को कहा है.
  • मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने जोर देकर कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता और यूजर्स में भरोसा कायम करना है, ताकि लोग निश्चिंत रहें कि तकनीक उसी तरह काम कर रही है जैसा सोचा गया है.
  • एक्सAI के चीफ एलन मस्क ने कहा कि सुपर इंटेलिजेंस से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे और पूरी दुनिया को इसका सीधा लाभ मिलेगा. नौकरियों पर पड़ने वाले असर के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय के साथ काम करने के तरीके हमेशा बदलते रहे हैं.

यह भी पढ़ें : एक दिन में कितनी बार झूठ बोलते हैं डोनाल्ड ट्रंप? पहले कार्यकाल के 4 साल में बोले थे 30573 झूठ

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ