3 Asteroids Earth Collision Prediction: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एस्ट्रॉयड को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। ताजा चेतावनी के मुताबिक, इस हफ्ते 3 एस्ट्रॉयड धरती की तरफ बढ़ सकते हैं। तीनों बेहद विशालकाय हैं काफी स्पीड से धरती के आस-पास मंडरा रहे हैं। अगर इनकी धरती से टक्कर हुई तो जलजला आ सकता है।
समुद्र में तूफानी लहरें और धरती की प्लेटों के हिलने से भूकंप आने का खतरा मंडरा सकता है। बिजली ठप होने से ब्लैकआउट और कम्यूनिकेशन सिस्टम ठप होने पर डिजिटल शटडाउन का खतरा भी है। इसलिए नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) लगातार इन तीनों एस्ट्रॉयड पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह के खतरे से धरती वासियों को समय रहते अलर्ट किया जा सके।
यह भी पढ़ें:भूकंप के झटकों से महाराष्ट्र में दहशत, अचानक धरती हिलने से मची लोगों में अफरा तफरी, जानें कितना पड़ा असर?
यह 3 एस्ट्रॉयड बढ़ रहे हैं धरती की ओर
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अलर्ट के अनुसार, तीनों एस्ट्रॉयड के नाम 2024 TP17, 2002 NV16 और 2024 TR6 हैं। एस्ट्रोयड 2024 TP17 एक इमारत के जितना बड़ा करीब 270 फीट चौड़ा है। यह 45 लाख किलोमीटर दूर है। 2002 NV16 एस्ट्रॉयड का आकार किसी स्टेडियम जितना बड़ा करीब 900 फीट चौड़ा है। यह धरती से 45 लाख किलोमीटर दूर है।
एस्ट्रॉयड 2024 TR6 करीब 240 फीट चौड़ा है और धरती से 56 किलोमीटर दूर है। 2002 NV16 एस्ट्रॉयड 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को रात करीब सवा 9 बजे धरती के पास गुजरेगा। यह 17542 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ा रहा है। यह धरती से 4520000 किलोमीटर दूर है। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी 384400 किलोमीटर से 11 गुना ज्यादा है।
यह भी पढ़ें:157 एयरपोर्ट, 3 लाख फ्लाइट्स, करोड़ों पैसेंजर्स…रीजनल एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने को मोदी सरकार का बड़ा फैसला
आज तक मिल चुके 13 लाख एस्ट्रॉयड
हालांकि अंतरिक्ष में यह स्पीड सामान्य है और एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की संभावना भी न के बराबर है, लेकिन सौर तूफान उठने पर या रास्ता भटकने पर यह सामान्य रफ्तार भी धरती के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। इसलिए नासा और दुनियाभर की स्पेस एजेंसियांलगातार दूरबीनों और ट्रैकिंग सिस्टम इनकी निगरानी करती रहती हैं।
नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रॉयड मिल चुके हैं। इनमें से कई एस्ट्रॉयड का साइज किक्रेट ग्राउंड जितना बड़ा। ज्यादातर एस्ट्रॉयड लोहे और निकल धातुओं से बने होते हैं। बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच एस्ट्रॉयड बेल्ट है, जिससे निकलकर एस्ट्रॉयड रास्ता भटक जाते हैं। जब कोई एस्ट्रोयड धरती के 80 लाख किलोमीटर के दायरे में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।
यह भी पढ़ें:16-16 बच्चे पैदा करो…MK स्टालिन का विवादित बयान, चंद्रबाबू नायडू भी जनसंख्या बढ़ाने के पक्षधर
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
2 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
4 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
5 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
7 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
7 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
8 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
10 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
12 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
12 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines