---विज्ञापन---

16-16 बच्चे पैदा करो…MK स्टालिन का विवादित बयान, चंद्रबाबू नायडू भी जनसंख्या बढ़ाने के पक्षधर

Tamil Nadu CM Idea to Increase Population: देश के एक मुख्यमंत्री ने न सिर्फ जनसंख्या बढ़ाने का पक्ष लिया है, बल्कि जनंसख्या बढ़ाने का एक तरीका भी बताया है। इनसे पहले एक और मुख्यमंत्री ने जनसंख्या वृदि्ध का पक्ष लेते हुए एक बयान दिया था। आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा है?

Tamil Nadu CM MK Stalin Statement: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने देश की जनसंख्या को बढ़ाने की बात कही है। इनसे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी जनसंख्या बढ़ाने का पक्ष ले चुके हैं। वहीं अब स्टालिन ने कहा कि नए शादीशुदा जोड़े 16-16 बच्चे पैदा करें, इससे लोकसभा में प्रदेश की सीटों पर असर पड़ेगा। देश की जनसंख्या भी बढ़ेगी। उन्होंने यह बयान चेन्नई में एक कार्यक्रम में दिया।

मुख्यमंत्री चेन्नई में हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती बोर्ड के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आए थे। इस कार्यक्रम में 31 जोड़ों की शादी कराई गई है। शादी होने के बाद नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कि अब समय आ गया है कि नवविवाहित जोड़े 16 प्रकार की संपत्तियां अर्जित करने की बजाय 16-16 बच्चे पैदा करें। दूसरे लोग भी ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें, इससे प्रदेश और देश दोनों का फायदा होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:नवाब मलिक पर BJP-NCP में तनाव क्यों? नेता को महाराष्ट्र के चुनावी रण में उतारने को तैयार नहीं भाजपा

मुख्यमंत्री स्टालिन ने की अपने मंत्री की तारीफ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मानव संसाधन और सामाजिक न्याय मंत्री शेखर बाबू की सराहना की। उन्होंने दावा भी किया DMK सरकार मंदिरों के रखरखाव और संसाधनों के उचित इस्तेमाल के लिए प्रतिबद्ध है। जो लोग ईश्वर भक्ति को मुखौटा बनाकर पहनते हैं, उनके मंसूबों को कामयाब होने के रास्ते में सरकार खड़ी है। नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।

---विज्ञापन---

इसलिए उन्होंने फिल्म पराशक्ति के लिए एक डायलॉग लिखा था कि हम मंदिरों के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि मंदिरों के भयानक पुरुषों का शिविर बनने के खिलाफ हैं। देश-प्रदेश की आबादी काफी कम हो रही है। अगर बच्चे ज्यादा पैदा होंगे तो जनसंख्या बढ़ेगी। इससे लोकसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी बढ़ेगा तो प्रदेशवासियों और नवविवाहित जोड़ों को 16-16 बच्चे पैदा करने पर विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:BJP नेता के बेटे की पाकिस्तानी दुल्हन; दूल्हा बोला- मेरी बीवी को वीजा दे दीजिए

---विज्ञापन---

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की थी यह घोषणा

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि पहले बुजुर्ग आशीर्वाद देते थे कि 16 प्रकार की संपत्ति मिले। आज आशीर्वाद दिया जाना चाहिए कि 16 बच्चे पैदा करो और समृद्ध खुशहाल जीवन बिताओ। 16 प्रकार की संपत्तियों का जिक्र एक लेखक विश्वनाथन ने किया था। इनमें गाय, घर, पत्नी, संतान, शिक्षा, जिज्ञासा, ज्ञान, अनुशासन, भूमि, जल, आयु, वाहन, सोना, संपत्ति, फसल, प्रशंसा शामिल है। 16 बच्चे पैदा करो, यह संपत्तियां स्वत: मिल जाएंगी।

बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी जनसंख्या बढ़ाने के पक्षधर हैं। उन्होंने दक्षिण भारत के राज्यों में रहने वाले लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की नसीहत दी। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी सरकार 2 से अधिक बच्चों वालों को ही स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का मौका देगी। इसके लिए पात्रता तय करने लिए कानून बनाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘अगर रेवेन्यू लाना है तो कोठा खोल दीजिए’; बिहार में शराबबंदी पर BJP नेता का विवादित बयान, मौतों पर बोले डिप्टी CM

First published on: Oct 21, 2024 12:04 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola