Bangladeshi Hindus Protest : पड़ोसी देश में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनी। यूनुस की सरकार में अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। इसके बाद हिंदू एकजुट हो गए और सड़क पर उतर गए। बांग्लादेश के हिंदुओं ने विशाल रैली निकाली और यूनुस सरकार के सामने अपनी 8 मांगें रखीं। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।
सनातन जागरण मंच (एसजेएम) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हिंदू चटगांव के ऐतिहासिक लालदीघी मैदान में एकत्रित हुए और एक विशाल रैली निकाली। उन्होंने अंतरिम सरकार से अल्पसंख्यक के अधिकारों और उनकी सुरक्षा की मांग की। हिंदुओं ने कहा कि वे अपना प्रदर्शन तब तक नहीं रोकेंगे जब तक बांग्लादेश सरकार उनकी आठ मांगों को पूरा नहीं कर देती।
यह भी पढ़ें : ‘नमाज-अजान के दौरान दुर्गा पूजा न करें हिंदू’; बांग्लादेश की नई सरकार का फरमान
बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने एक्स पर हिंदुओं की विशाल रैली का एक वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि सनातन जागरण मंच ने बांग्लादेश के चटगांव में विशाल रैली का आयोजन किया। आपको बता दें कि इस वीडियो में हिंदुओं की भारी भीड़ साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में अगर हिंदुओं का प्रदर्शन जारी रहा तो यूनुस की अंतरिम सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें : क्या बांग्लादेश में राष्ट्रगान-फ्लैग भी बदलेंगे? भारत के कनेक्शन पर यूनुस सरकार ने दिया बड़ा बयान
ये हैं मांगें
- अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराधों में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए न्यायाधिकरण का गठन हो।
- पीड़ितों को उचित मुआवजा और उनका पुनर्वास हो।
- अल्पसंख्यक संरक्षण कानून लागू हो
- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का गठन हो।
- शैक्षिक संस्थाओं और छात्रावासों में अल्पसंख्यकों के लिए प्रार्थना कक्ष या पूजा स्थल का निर्माण हो।
- हिंदू बौद्ध और ईसाई कल्याण ट्रस्टों को फाउंडेशन के स्तर पर उन्नत किया जाना चाहिए।
- ‘संपत्ति पुनर्प्राप्ति एवं संरक्षण अधिनियम और सौंपी गई संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम’ का समुचित क्रियान्वयन हो।
- संस्कृत और पाली शिक्षा बोर्ड का आधुनिकीकरण हो और दुर्गा पूजा के लिए 5 दिन की छुट्टी की घोषणा हो।
संबंधित खबरें
Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
10 mins agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
1 hr ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पायलट स्मित मच्छार से PM मोदी ने की बात, को-पायलट के हमले में हुए थे घायल
4 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
5 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
5 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
12 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
13 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
16 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines