'नमाज-अजान के दौरान दुर्गा पूजा न करें हिंदू'; बांग्लादेश की नई सरकार का फरमान

Bangladesh Hindu Durga Puja Update: बांग्लादेश में पिछले कई महीनों से चल रही उठापठक और हिंसा के बाद बनी नई सरकार ने हिंदुओं के लिए एक फरमान जारी किया है, जो दुर्गा पूजा से जुड़ा है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Mohammed Yunu bangladesh PM

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस

Bangladesh New Government Order For Hindu: बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार ने देश के हिंदुओं के लिए फरमान जारी किया है। आदेशानुसार हिंदुओं को नमाज और अजान के दौरान दुर्गा पूजा की गतिविधियां रोकने के लिए कहा गया है। सरकार ने हिंदू समुदाय से दुर्गा पूजा से संबंधित गतिविधियां, विशेषकर अजान और नमाज के दौरान बंद करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने आदेश जारी किया और बताया कि सरकार के फैसले से सभी पूजा समितियां सहमत हैं। सभी पूजा समितियों को नमाज और अजान के दौरान म्यूजिक सिस्टम बंद रखने को कहा गया है। नमाज से 5 मिनट पहले दुर्गा पूजा और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगानी होगी।

विज्ञापन

इस साल बनेंगे 32 हजार से ज्यादा मंडप

HT की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में हिंदू समुदाय सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार दुर्गा पूजा मनाएगा। इससे पहले सरकार ने देश में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर एक बैठक बुलाई गई, जिसमें सहमति से कुछ फैसले लिए गए। सरकार ने जानकारी दी है कि इस साल दुर्गा पूजा के लिए देशभर में कुल 32666 मंडप बनाए जाएंगे। 157 मंडप ढाका साउथ सिटी में और 88 नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन में होंगे।

विज्ञापन

बैठक में इस बात पर चर्चा की गई है कि पूजा मंडपों में 24 घंटे सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए? पूजा को बिना किसी बाधा के करने और शरारती तत्वों की बुरी गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसलिए बैठक में फैसला लिया गया कि हिंदुओं को नमाज और अजान के दौरान दुर्गा पूजा नहीं करने को कहा जाएगा। यह आदेश हिंदू समितियों ने भी मान लिया है।

वहीं राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने देश में सांप्रदायिक सद्भाव का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सांप्रदायिक सद्भाव वाला देश है। इस देश के लोग कोई भी ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे धार्मिक सद्भाव खराब हो। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। अगर कोई कानून अपने हाथ में लेकर समाज में अराजकता का माहौल पैदा करता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा जरूर दिलवाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ