---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

गला घोंटकर मारा, शव के टुकडे़ किए; मिक्सी में पीसा…इस मॉडल से पति ने क्यों पार कीं बर्बरता की हदें?

World News in Hindi: एक महिला मॉडल की मौत के बाद उसके पति ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पति ने कोर्ट से उसे छोड़ देने की गुहार भी लगाई, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। मशहूर मॉडल की मौत का मामला क्या है? खबर में आपको विस्तार से बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

World Latest News: मिस स्विट्जरलैंड की पूर्व फाइनलिस्ट को उसके पति ने जिस तरह मौत के घाट उतारा, उसे जानकर आप सहम जाएंगे। 38 साल की पूर्व मॉडल क्रिस्टीना जोक्सिमोविच की पति ने पहले गला घोंटकर हत्या की। उसके बाद चाकू और बगीचे में इस्तेमाल होने वाली कैंची से शव के टुकड़े कर डाले। कुछ टुकड़े आरोपी ने स्विट्जरलैंड के बेसल के पास बिनिंगेन इलाके में फेंक दिए थे। जो पुलिस को मिल गए। बाद में महिला की मौत की जांच पुलिस ने शुरू की तो पता लगा कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। क्रिस्टीना दो बेटियों की मां थी।

आरोपी ने कबूल किया गुनाह

आरोपी पति का नाम थॉमस बताया जा रहा है। जिसने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली। लेकिन चौंकाने वाली बात पुलिस को बताई। उसने कहा कि आत्मरक्षा में उससे मर्डर हुआ। आरोपी ने लॉजेन की कोर्ट से रिहाई की मांग भी इस आधार पर की थी। लेकिन इसे कोर्ट ने सही नहीं माना। जिसके बाद उसकी याचिका खारिज हो गई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट महिला को 15 हाथियों के झुंड ने कुचला, दंपती को देखते ही भड़के गजराज; पति ने ऐसे बचाई जान

पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। थॉमस ने सेल्फ डिफेंस में हत्या की बात बताई थी। क्योंकि पत्नी ने उस पर चाकू से हमला किया था। वह घबरा गया और उसने गला दबा दिया। मर्डर के बाद शव के टुकड़े-टुकडे़ कर डाले। पति शव को कपड़े धोने के कमरे में ले गया। चाकू और बगीचे की कैंची से टुकड़े-टुकड़े किए। हैंड ब्लेंडर में अंगों को पीसा। जिसके बाद इसमें केमिकल मिलाया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

2003 में मॉडलिंग में शुरू किया करियर

क्रिस्टीना मूल रूप से सर्बियाई थीं। जिनका जन्म बिनिंगन में हुआ था। क्रिस्टीना जोक्सिमोविच ने 2003 में मॉडलिंग में करियर की शुरुआत की। पहली बार मिस नॉर्थवेस्ट स्विट्जरलैंड का खिताब हासिल किया था। इसके बाद 2008 की मिस स्विट्जरलैंड प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट बनी थीं। बाद में उन्होंने कोचिंग देनी शुरू की।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी मुहिम शुरू की, जिसे काफी सराहना मिली थी। आईटी सेक्टर में भी काम किया। इस साल फरवरी में उन्हें मौत के घाट उतारा गया था। महिला की एक दोस्त ने खुलासा किया था कि दोनों के बीच कई दिन से झगड़ा हो रहा था। हत्या से कुछ हफ्ते पहले क्रिस्टीना ने अपने पति और बच्चों के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर छुट्टी की तस्वीरें शेयर की थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 30 करोड़ लोगों में से इकलौती ‘किस्मत’, शख्स पर लॉटरी से बरसा छप्परफाड़ पैसा, 6500 करोड़ का बना मालिक

First published on: Sep 12, 2024 08:13 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola