मिडिल ईस्ट जंग का आज 24वां दिन है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से एशियाई देशों तक इसका खूब असर दिखाई पड़ रहा है। खासकर छोटे विकासशील देशों में। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के चलते पाकिस्तान की हालत खस्ता हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी के बाद शहबाज शरीफ सरकार ने हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क को 200 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। यह ईंधन लग्जरी वाहनों में प्रयोग होता है। बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 300 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
मिडिल ईस्ट जंग से पाकिस्तान में ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है। जंग के चलते वैश्विक तेल कीमतों में भयंकर उछाल आया है। इसका सीधा असर पाकिस्तान पर देखने को मिल रहा है। पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। इसमें पाक सरकार ने हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क को 100 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अब लग्जरी गाड़ियों चलाने के लिए प्रति लीटर 200 रुपये एक्सट्रा चुकाने होंगे। बता दें कि यह फैसला पाकिस्तान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव के बीच लिया गया है।
यह भी पढ़ें: ईरान ने ढेर किया F-15 फाइटर जेट? US आर्मी ने खारिज किया दावा, X पर वायरल अमेरिका की फैक्ट चेक पोस्ट
पाक के ARY News के अनुसार, पाकिस्तान में हाई-ऑक्टेन ईंधन की कीमतें बढ़ीं, लेकिन आम लोगों को राहत है। सार्वजनिक परिवहन और हवाई यात्रा के किरायों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये बढ़ोतरी प्रीमियम ईंधन इस्तेमाल करने वाले वाहनों के लिए है।
बता दें कि गत 6 मार्च को पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। पाक में अब पेट्रोल 321.17 रुपये और डीजल 335.86 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जेट ईंधन की कीमतों में बढोतरी की वजह से गत 10 मार्च से घरेलू टिकटों में 2,800 रुपये से 5,000 रुपये और अंतरराष्ट्रीय टिकटों में 10,000 से लेकर 28,000 रुपये तक कीमतें बढ़ी हैं।
यह भी पढ़ें: जंग रोकने के लिए ईरान की 6 शर्तें, ट्रंप को चेतावनी- नहीं मानीं तो बंद होगी होर्मुज स्ट्रेट, अंधे
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 hr agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
2 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
5 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
5 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
9 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
9 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
9 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
9 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
10 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines