ईरान ने ढेर किया F-15 फाइटर जेट? US आर्मी ने खारिज किया दावा, X पर वायरल अमेरिका की फैक्ट चेक पोस्ट

Middle East War: अमेरिका फाइटर जेट F-15 को मार गिराने का ईरान का दावा खारिज हो गया है। खुद अमेरिकन सेना ने फैक्ट चेक जारी करके दावे को नकारा है। मिडिल ईस्ट में तैनात सभी अमेरिकन फाइटर जेट के सुरक्षित होने का दावा किया है।

Middle East War

अमेरिका ने अपने सभी फाइटर जेट सुरक्षित होने का दावा किया है।

US-Israel Iran War: ईरान की सेना ने अमेरिका के F-15 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया था। लेकिन अमेरिकी सेना ने ईरान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। इसके लिए अमेरिकी सेना ने एक फैक्ट चेक अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर अपलोड किया था, जो अब वायरल हो रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने स्पष्ट कर दिया है कि मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिका के सभी फाइटर जेट सुरक्षित हैं और कोई भी ईरान के हमले का शिकार नहीं बना।

विज्ञापन

अमेरिका के लड़ाकू विमान F-15 को मार गिराया

ईरान की सेना ने दावा किया कि दक्षिणी इलाके में होर्मुज द्वीप के पास अमेरिका के F-15 लड़ाकू विमान को शूट करके ढेर कर दिया गया है। ईरान की सरकारी खबर एजेंसी Fars News Agency ने भी रिपोर्ट प्रसारित की थी। इसमें डिफेंस सिस्टम के द्वारा लड़ाकू विमान को निशाना बनाते हुए दिखाया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि ‘ट्रू प्रॉमिस 4’ ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की गई थी और यह ईरान की 74वीं कार्रवाई थी, जिसमें अमेरिकन फाइटर जेट को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने खारिज कर दिया दावा

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने फैक्ट चेक जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में 8000 से ज्यादा फाइटर जेट तैनात हैं और वे सभी सुरक्षित हैं। अमेरिकी फाइटर जेट F-15 को मार गिराने का ईरान का दावा सिर्फ अफवाह है। अमेरिका के किसी भी फाइटर जेट को ईरान की रिजीम ने ढेर नहीं किया। हालांकि ईरान की कोशिश अमेरिका के विमानों को टारगेट करने होती है और वह टारगेट करता भी है, लेकिन वह किसी विमान को गिरा नहीं पाया।

विज्ञापन

इजरायल के विमान को ईरान ने टारगेट किया था

ईरान के दावे के बाद इजरायल ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इजरायल ने बताया कि ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान एक फाइटर जेट ईरान की मिसाइल की चपेट में आया था, लेकिन इजरायल ने हमले में किसी को नुकसान होने से इनकार किया है। ईरान ने अमेरिका के F-35 फाइटर जेट को भी गिराने का दावा किया था। ईरान ने विमान पर हमला करने का वीडियो भी शेयर किया था। इसके बाद F-35 फाइटर जेट ने मिडिल ईस्ट में एक एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग भी की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ