Cheteshwar Pujara: अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर भारत के लिए टी-20आई में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. दोनों ने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत के लिए अभिषेक ने हाल ही में अपने 2 हजार टी-20 रन भी पूरे किए. गेंदों के लिहाज से उन्होंने सबसे तेज टी-20 में 2 हजार रन बनाए. अब अभिषेक की तारीफ पूर्व भारतीय दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने भी की है. उन्होंने अभिषेक की शान में कसीदे पढ़ें हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर की भी तारीफ उन्होंने की है. उन्हें शानदार कप्तान बताया है.
श्रेयस अय्यर की पुजारा ने की तारीफ
पुजारा ने श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत ने शानदार प्रदर्शन किया क्योंकि रांची में हार के बाद उन्हें एक अच्छी रणनीति बनानी थी. कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने उन गलतियों को सुधारा और लगातार अपने गेंदबाजों से गेंदबाजी के तरीकों और स्कोर को बचाने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों के बारे में बात करते रहे. गेंदबाजों का प्रदर्शन एकदम सटीक था.
अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी कर सभी को हैरान कर दिया था. अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच खेले गए हैं. भारत ने 2 मैच को अपने नाम किया था, जबकि 1 मैच वेस्टइंडीज ने जीता था. अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम हैदराबाद की सरजमीं पर खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच को टीम इंडिया जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी.
अभिषेक की भी हुई तारीफ
अब पुजारा ने उन्हें भारत का बेस्ट टी-20 बैटर में से एक बताया है. उन्होंने कहा “अभिषेक में इस तरह की क्षमता है. उन्होंने जो परिपक्वता दिखाई, खासकर इंदौर में, क्रीज पर थोड़ा समय लेकर, भले ही पांच या छह गेंदें उनके लिए लंबा समय लगती हों, यह दर्शाता है कि वह अपने खेल को बेहतर ढंग से समझ रहे हैं, विपक्षी टीम की ताकत को पहचान रहे हैं और उसी के अनुसार बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब, हैदराबाद में, उन्होंने उस मैदान पर काफी क्रिकेट खेला है, और वह अनुभव और मैदान से परिचित होना टी20 में भी फर्क ला सकता है.”
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-2- सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला गया था. इस मैच में अभिषेक ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने कमाल का प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत लिया था.