हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'महाजंग' के बीच ईरान को बड़ा झटका, अमेरिका आज से करेगा बंदरगाहों की नाकेबंदी, होर्मुज को लेकर भिड़े दोनों देश

Middle East War: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव गहरा गया है। अमेरिका ने ईरान की बंदरगाहों की नाकेबंदी का ऐलान करके होर्मुज से ईरानी जहाजों की आवाजाही प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। साथ ही होर्मुज से गुजरने वाले कार्गो शिप से टोल वसूलने को कहा है, लेकिन ट्रंप के टोल वसूलने के दावे पर ईरान ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव गहरा गया है।

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है और अमेरिका-ईरान के बीच टकराव गहराता जा रहा है। अमेरिका ने जहां लगातार तीसरी रात ईरान पर हमले किए, वहीं ईरान ने भी होर्मुज में UAE के जहाज को निशाना बनाया है। इस बीच अमेरिका ने बड़ा ऐलान किया है। अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की है कि अमेरिकी नौसेना आज शाम 4 बजे ईरान की बंदरगाहों की नाकाबंदी फिर से शुरू करेगी। ईरान की बंदरगाहों तक आने-जाने वाले समुद्री यातायात को प्रतिबंधित करेगी। आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश है।

जहाजों को उल्लंघन न करने का निर्देश

सेंटकॉम ने बताया कि नाकेबंदी की कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर की जा रही है। इसके बाद ईरान की बंदरगाहों पर कोई जहाज नहीं जा पाएगा और न ही वहां से कोई आ पाएगा। अमेरिका की नाकाबंदी का उल्लंघन करने का प्रयास जहाज न करें। अगर वे आदेश मानेंगे तो उन्हें क्षेत्रीय समुद्री मार्गों से सुरक्षित गुजरने दिया जाएगा। अब से पहले 13 अप्रैल से 18 जून तक नाकेबंदी रही और 140 से ज्यादा जहाजों का मार्ग बदला गया था। 9 जहाजों को इनैक्टिव किया और 50 से ज्यादा जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई थी।

ट्रंप का होर्मुज से टोल वसूलने का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी बहुत बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर लिखा है कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान को छोड़कर बाकी सभी देशों के लिए खुला है और खुला रहेगा। ईरान के कह देने से यह बंद नहीं होगा, क्योंकि अब होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल होगा। अब अमेरिका ही होर्मुज का संरक्षक है। इस बेहद संवेदनशील समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जाएंगे और इस पर होने वाले खर्च पूरे करने के लिए कार्गो शिपमेंट पर 20% टोल टैक्स वसूला जाएगा।

विज्ञापन

टाेल वसूलने के दावे पर ईरान का पलटवार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट से टोल वसूलने के दावे पर ईरान ने पलटवार किया है कि ईरान टोल वसूले तो आपत्ति है और अब खुद टोल वसूलने का दावा कर रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने ट्रंप के 20% टोल वसूलने के दावे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि होर्मुज का असली गार्डियन हमेशा से ईरान रहा है और ईरान ही रहेगा। 20% टोल तो बहुत ज्यादा है तो इस मामले में ईरान ही बेहतर है। अगर अमेरिकी सेना ने ईरान के शिपिंग रूट से बाहर और ईरानी सेना की इजाजत के बिना कमर्शियल जहाजों और तेल टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजारने दिया तो कड़ा जवाब दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola