हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बांग्लादेश में काली मंदिर पर अटैक, राक्षस के भेष में आए हमलावर, पूजा के दौरान बैग में बम रखकर भाग गए

Bangladesh Kali Temple Attack: बांग्लादेश में एक काली मंदिर में पूजा के दौरान नकाबपोश हमलावरों ने देसी बम से हमला कर दिया. पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Credit: X

बांग्लादेश में एक काली मंदिर में पूजा के दौरान कुछ नकाबपोश हमलावरों ने बम से हमला कर दिया. घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना उस समय हुई जब मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग चेहरे पर राक्षस का मास्क लगाकर मंदिर परिसर के पास पहुंचे और बैग में बम रखकर भाग गए. आरती के वक्त अचानक तेज धमाका हुआ. विस्फोट की आवाज सुनते ही मंदिर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश तक पहुंची ‘जंग की आग’! पेट्रोल-डीजल की खरीद पर मचा हाहाकार, सरकार ने लगाई पाबंदियां

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

हमलावरों की यह पूरी हरकत मंदिर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ नकाबपोश युवक मंदिर के पास आते हैं और थोड़ी देर बाद वहां एक बैग रखकर चले जाते हैं, जिसमें बम था. पुलिस अब इसी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय मंदिर में पूजा चल रही थी और कई श्रद्धालु वहां मौजूद थे. अचानक हुए धमाके से लोग घबरा गए. हालांकि राहत की बात ये रही कि इस हमले में किसी के गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन मंदिर परिसर में हल्का नुकसान जरूर हुआ है.

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों की तलाश जारी है. इसके साथ ही आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि आगे किसी तरह की अनहोनी न हो. बांग्लादेश में पिछले कुछ सालों में मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिन्हें लेकर अल्पसंख्यक समुदायों में चिंता बढ़ी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अलग-अलग इलाकों में मंदिरों में तोड़फोड़ और हमलों की घटनाएं पहले भी दर्ज की जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में सत्ता बदलते ही एक्शन में तारिक रहमान, मुहम्मद यूनुस को बड़ा झटका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola