पाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर का दाम, ईरान ने रोकी सप्लाई

पाकिस्तान में गैस की कीमतों में आग लगी है और इसकी बड़ी वजह से ईरान. पाकिस्तान में गैस सिलेंडर 7000 रुपये में बिक रहा है.

Pakistan gas cylinder price

पाकिस्तान में गैस सिलेंडर 7000 रुपये में बिक रहा है. (Photo: AI)

दुनियाभर के सामने हाथ फैलाने वाले पाकिस्तान का हाल बेहाल है. महंगाई और आर्थिक तंगी ने पाकिस्तान को दूसरों का मुंह ताकने के लिए मजबूर कर दिया है. इसी बीच उसके ऊपर एक और महासंकट हो रहा है, वो है रसोई गैस यानी LPG की किल्लत. पाकिस्तान में गैस की कीमतों में आग लगी है और इसकी बड़ी वजह से ईरान. पाकिस्तान में गैस सिलेंडर 7000 रुपये में बिक रहा है. दरअसल, 17 अक्टूबर से ईरान ने पाकिस्तान को गैस की सप्लाई देना पूरी तरह बंद कर दिया है. बॉर्डर बंद होने की वजह से पाकिस्तान की हालत और भी खराब है.

विज्ञापन

पाकिस्तान में सिलेंडर के दाम

ईरान से गैस सप्लाई ना मिलने की वजह से पाकिस्तान में 12 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं. कुछ दिन पहले तक 4500 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 7000-8200 रुपये तक का बिक रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पाकिस्तान के तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (OGRA) ने 11.8 किलो के सिलेंडर का सरकारी रेट 3296 तय किया है. लेकिन उसके बावजूद भी सिलेंडर को दोगुने से भी ज्यादा महंगा बेचा जा रहा है. बलूचिस्तान में सिलेंडर की कीमत 7000 रुपये, लाहौर में 7500 रुपये और स्कर्दू में 8200 रुपये है.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ