अमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिगों समेत 12 लोग गंभीर घायल, स्टेडियम में मची अफरा-तफरी

अमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिगों की मौत और 12 लोग घायल, स्टेडियम में मची अफरा-तफरी

mass shooting | florida | america

Credit- ScreenGrab

अमेरिका के फ्लोरिडा के तल्लाहसी में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास देर रात गोलीबारी हुई. इस घटना में 6 नाबालिगों सहित कुल 12 लोग घायल हुए. अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित तल्लाहसी में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास शनिवार देर रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है.स्थानीय पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हिंसक घटना फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी (FAMU) के ब्रैग मेमोरियल स्टेडियम के बाहरी परिसर में उस समय हुई जब वहां एक कार्यक्रम चल रहा था.

विज्ञापन

घायलों में 6 नाबालिग शामिल
तल्लाहसी पुलिस विभाग ने बताया कि कुल 12 घायलों में से 11 लोगों को गोलियां लगी हैं. पीड़ितों में 6 वयस्क और 6 नाबालिग शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के शिकार हुए लोगों में से कम से कम तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. वहीं, बाकी नौ घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर राहत और जांच कार्य शुरू कर दिया.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ