Malaysia King Sultan Ibrahim Sikandar Oath Ceremony: मलेशिया के 17वें राजा के रूप में जोहोर के सुल्तान सुल्तान इब्राहिम सिंकदर ने शपथ ले ली है। आज 31 जनवरी 2024 को मलेशिया के कुआलालंपुर में नेशनल पैलेस में उन्होंने पद ग्रहण समारोह में शपथ ली और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
65 वर्षीय सुल्तान इब्राहिम, अल-सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह का स्थान लेंगे, जो राजा के रूप में अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अपने गृह राज्य पहांग का नेतृत्व करने के लिए लौट रहे हैं। मलेशिया में परंपरा है कि यहां के 9 शाही परिवारों के मुखिया हर 5 साल में बारी-बारी से राजा बनते हैं, जिन्हें ‘यांग डि-पर्टुआन अगोंग’ के नाम से भी जाना जाता है।
सुल्तान इब्राहिम का व्यक्तित्व और शाही शौक
रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुल्तान इब्राहिम को उनकी स्पष्टवादिता और प्रभावी व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है, जो अकसर देश के राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनकी अपनी प्राइवेट आर्मी है।
सुल्तान इब्राहिम लग्जरी कारों और बाइक्स के शौकीन हैं। उनके पास करीब 300 लग्जरी कारों-बाइक का कलेकशन है, जिनमें सोने की हार्ले डेविडसन और बुगाटी वेरॉन शामिल हैं। सुल्तान इब्राहिम को जानवर पालने का भी काफी शौक है। उनके पास बाघ, शेर और मगरमच्छ जैसे कई विदेशी पालतू जानवर हैं।
पिता के निधन से बाद से जोहोर के शासक
22 नवंबर 1958 को जन्मे, सुल्तान इब्राहिम मलेशिया के सबसे दक्षिणी राज्य जोहोर का शासक हैं, जिसकी सीमा सिंगापुर से लगती है। वे दिवंगत सुल्तान सिकंदर के सबसे बड़े बेटे हैं। सुल्तान के रूप में उनका शासनकाल उनके पिता के निधन के बाद 23 जनवरी 2010 को शुरू हुआ।
उन्होंने मलेशिया और विदेशों में अपनी एजुकेशन पूरी की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जोहोर बाहरू में मकतब सुल्तान अबू बकर के यहां हुई। उन्होंने आर्मी एकेडमी से ट्रेनिंग भी ली, जिनमें रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं, जिनमें दुनियाभर के शाही परिवारों के बच्चे ट्रेनिंग लेने आते हैं।
संबंधित खबरें
'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
1 hr ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
3 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
4 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
6 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
19 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
21 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
22 hrs agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
23 hrs ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
1 day agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines