मस्जिद में 'किस' किया तो दे दी मौत की सजा? सऊदी अरब में 2 बांग्लादेशियों को लेकर क्यों मचा हंगामा

सऊदी अरब में 2 बांग्लादेशियों को लेकर बवाल मचा है. उनपर मक्का की एक मस्जिद में किस करने का आरोप है और दोनों को इस अनैतिक काम के लिए 14 अक्टूबर को मौत की सजा दी गई.

Saudi Arabia

सऊदी अरब में 2 बांग्लादेशियों को मौत की सजा देने को लेकर बवाल मचा है. (Photo: AI)

सऊदी अरब में 2 बांग्लादेशियों को लेकर बवाल मचा है. उनपर मक्का की एक मस्जिद में किस करने का आरोप है और दोनों को इस अनैतिक काम के लिए 14 अक्टूबर को मौत की सजा दी गई. इस मामले को लेकर बवाल जारी है. रियाद ने ये साफ नहीं किया कि आखिर उन दोनों ने क्या किया था और उन्हें किस आधार पर मौत की सजा दी गई. सोशल मीडिया पर ये दावा किया गया कि दोनों बांग्लादेशियों ने मस्जिद में किस किया, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश ने मांगी सफाई

बांग्लादेश ने हाल में अपने दो नागरिकों को फांसी दिए जाने के मामले में रविवार को सऊदी अरब से सफाई मांगी और कहा कि ढाका में अधिकारियों और रियाद में मौजूद उसके दूतावास को कानूनी कार्यवाही के बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि विदेश मंत्रालय के पूर्व और पश्चिम एशिया डिविजन के सचिव मोहम्मद नजरुल इस्लाम ने सऊदी अरब के राजदूत अब्दुल्ला जफर बिन अबियाह के साथ बैठक के दौरान बांग्लादेश के नागिरकों को मृत्युदंड दिए जाने के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी.

क्या है मामला?

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सऊदी राजदूत को तलब नहीं किया गया था, बल्कि उनके साथ एक बैठक के दौरान ये मुद्दा उठाया गया. अधिकारी ने बताया कि राजदूत को स्पष्टीकरण मांगने वाला एक औपचारिक राजनयिक नोट सौंपा गया. इससे पहले इसकी एक प्रति इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भेजी गई थी. रियाद में मौजूद बांग्लादेश के दूतावास ने इससे पहले विदेश मंत्रालय को सूचित किया था कि उसके दो नागरिकों (एक पुरुष और एक महिला) पर मक्का की एक मस्जिद के भीतर व्यभिचार करने का आरोप था. इसके बाद सऊदी अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार किया, मुकदमा चलाया, सजा सुनाई और मृत्युदंड दिया गया. दोनों दोषियों को 14 अक्टूबर को मृत्युदंड दिए जाने की कार्रवाई पूरी होने के बाद बांग्लादेश को इसकी जानकारी मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ