Jio Platforms IPO: Jio ने रचा इतिहास, सिर्फ 100 मिनट में फुल हुआ देश का सबसे बड़ा आईपीओ; ऐसे बढ़ाएं अलॉटमेंट के चांस

Jio Platforms IPO News: भारत के सबसे बड़े जियो आईपीओ ने खुलने के सिर्फ 100 मिनट में इतिहास रच दिया है. 23 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें अलॉटमेंट के चांस बढ़ाने का सबसे आसान तरीका.

Jio Platforms IPO Subscription Status: How to Increase Allotment Chances and Retail Application Details in Hindi.

सिर्फ 100 मिनट में ही ज‍ियो का आईपीओ फुल हो गया.

Jio Platforms IPO: भारतीय शेयर बाजार में इतिहास बन चुका है. देश के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ यानी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने बाजार में आते ही तहलका मचा दिया है. निवेशकों के जबरदस्त क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ खुलने के महज 100 मिनट के भीतर ही पूरी तरह (Fully Subscribed) भर गया.

विज्ञापन

अगर आप भी इस ऐतिहासिक आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं, तो आपके पास 23 अक्टूबर 2026 तक का मौका है. जान‍िये इस आईपीओ में अलॉटमेंट मिलने के चांस कैसे बढ़ाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

अलॉटमेंट पक्का करने का सबसे आसान और स्मार्ट तरीका

क्‍योंक‍ि रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट लॉटरी सिस्टम के जरिए होता है, इसलिए कई बार सिंगल एप्लीकेशन होने पर शेयर मिलना मुश्किल हो जाता है. अपने अलॉटमेंट के चांस को बढ़ाने के लिए आप एक स्मार्ट तरीका अपना सकते हैं. आप अपने परिवार के सदस्यों जैसे माता-पिता, भाई-बहन, जीवनसाथी और दोस्तों को भी इस आईपीओ में आवेदन करने के लिए कह सकते हैं.

शर्त यह है कि हर व्यक्ति के पास उसका अपना खुद का पैन कार्ड और एक्टिव डीमैट अकाउंट होना चाहिए. जब आपके परिवार या सर्कल से अलग-अलग नाम से कई सारी एप्लीकेशन लगेंगी, तो लॉटरी निकलने के चांस (संभावना) उतने ही ज्यादा बढ़ जाएंगे.

विज्ञापन

सिर्फ तमाशा या इतिहास बनते देखने से बेहतर है कि आप भी इस मुहिम का हिस्सा बनें और सही रणनीति के साथ निवेश करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ