'आतंक पर दोहरा रवैया नहीं चलेगा', SCO समिट में बोले राजनाथ सिंह; सामने बैठे थे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार
Rajnath Singh In Tajikistan: राजनाथ सिंह अभी एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग के लिए ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में मौजूद हैं, उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की मौजूदगी में आतंकवाद के मुद्दे पर निशाना साधा है.
ताजिकिस्तान में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Photo-PTI)
Rajnath Singh On Terrorism: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई की बात की. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा और न ही कोई दोहरा मापदंड अपनाया जाना चाहिए. उन्होंने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की ‘काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट’ की बैठक में ये बात कही. इस मीटिंग में पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार भी मौजूद थे.
विज्ञापन
‘पूरे आतंकी इकोसिस्टम को खत्म करना होगा’
राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को विकास के रास्ते में एक बड़ी रुकावट बताया. उन्होंने चेतावनी दी कि इससे न सिर्फ मासूम लोगों की जान जाती है, बल्कि इंवेस्टमेंट, ट्रेड और आर्थिक विकास को भी नुकसान पहुंचता है. उन्होंने ये भी कहा कि आतंकवाद कट्टरपंथ को बढ़ावा देता है और युवाओं को मौकों से वंचित करता है.
विज्ञापन
Terrorism, peace और development के लिए गंभीर खतरा है। यह निर्दोष लोगों की जान लेने के साथ-साथ investment, commerce और युवाओं के भविष्य को भी प्रभावित करता है। Terrorism के खिलाफ न कोई दोहरा मापदंड हो सकता है, न कोई justification। इसके पूरे ecosystem को सामूहिक रूप से समाप्त करना… pic.twitter.com/HVfOvRrxTn
रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवादी नेटवर्क, उन्हें मिलने वाली आर्थिक मदद और उनके सुरक्षित ठिकानों को खत्म करने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग आतंकियों को फंड देते हैं या उन्हें पनाह देते हैं, उनके खिलाफ सामूहिक कार्रवाई होनी चाहिए. बैठक के दौरान डार, सिंह के ठीक सामने बैठे थे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी एक वीडियो जारी किया, जिसमें दोनों नेता इस मीटिंग में शामिल होते दिख रहे हैं.
भारत ने कई बार पाकिस्तान पर आतंकवादी ग्रुप्स का सपोर्ट करने का आरोप लगाया है, हालांकि इस्लामाबाद ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसका मकसद पाकिस्तान और उनके कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ढांचे को तबाह करना था. इस ऑपरेशन के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव भी हुआ, जो बाद में शांत हो गया.
2 दिवसीय दौरे पर राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह SCO की इस मटिंग में भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए 2 दिनों के दौरे पर ताजिकिस्तान गए हैं. दुशांबे एयरपोर्ट पर ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री इमोमाली सोबिरजोदा और वहां के विदेश मंत्रालय के शेरअली जोनोने ने उनका औपचारिक स्वागत किया. SCO की इस मीटिंग में सदस्य देशों के रिप्रेजेंटेटिव्स एक साथ आते हैं, ताकि वो क्षेत्रीय सहयोग और साझा चुनौतियों पर चर्चा कर सकें.