अमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने स्कूल में 4 को उतार दिया मौत के घाट

मां ने 16 साल के बेटे को बंदूक गिफ्ट की और बेटे ने उसी बंदूक से स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चों और एक टीचर की जान ले ली. घटना अमेरिका के ओरोगॉन की है.

America News

मां ने 16 साल के बेटे को बंदूक गिफ्ट की और बेटे ने उसी बंदूक से स्कूल में पढ़ने वाले 4 लोगों की जान ले ली. Credit: Instagram ( ericjaystreetnews ) / AI

मां ने 16 साल के बेटे को बंदूक गिफ्ट की और बेटे ने उसी बंदूक से स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चों और एक टीचर की जान ले ली. घटना अमेरिका के ओरोगॉन की है. मीडिया के मुताबिक शाउनताई निकरसेन नाम की एक महिला ने अपने 16 साल के बेटे, ग्रिफिन जे जॉन को उसके जन्मदिन पर एक बंदूक गिफ्ट की. दो हफ्ते पहले ग्रिफिन इसी बंदूक के साथ ओरेगॉन के सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में पहुंचा और उसने वहां ताबड़तोड़ गोलीबारी करके तीन बच्चों और एक टीचर की जान ले ली. खबरों के मुताबिक, ग्रिफिन कभी इसी स्कूल में स्पेशल नीड यानी विशेष जरूरत वाले छात्र के रूप में पढ़ा करता था.

विज्ञापन

आगे क्या हुआ?

सूत्रों के मुताबिक ग्रिफिन ने पहले वहां पास से गुजरते एक पिक अप ट्रक पर फायरिंग की. ट्रक डाइवर ने इसकी सूचना 911 पर कॉल करके दी. लेकिन इस बीच ग्रिफिन स्कूल में घुस गया . पहले उसने गोलीबारी करके स्कूल के कांच के दरवाजे तोड़े फिर उसकी बाईं तरफ जो पहला क्लासरूम था उसमें घुसकर उसने चार लोगों की जान ले ली और दो लोगों को घायल कर दिया. मरने वालों में 5 साल का छात्र रोआम समर भी था, इसके अलावा एक 8 साल और 11 साल के बच्चे की भी मौत हुई है. मरने वालों में 25 साल के स्कूल टीचर मेगन लैंबर्ट भी शामिल है.

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके अलावा चौथी क्लास में पढ़ने वाली 7 साल की बच्ची और 54 साल का स्कूल टीचर गोली लगने से घायल हो गए . पुलिस के मुताबिक जिस वक्त ये घटना हुई उस समय क्लास में 4 बड़े और 5 बच्चे शामिल थे. 16 साल के इस लड़के को सड़क पर खड़े एक 36 साल के व्यक्ति कायलुब गियामांको ने स्कूल में जाते हुए देख लिया था. कायलुब के दो बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं, जब कायलुब स्कूल में घुसे तो उन्होंने देखा कि एक टीचर ग्रिफिन से लड़ते हुए उसकी बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे हैं. खूनखराबे का मंजर देखकर कायलुब ने ग्रिफिन को गोली मार दी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बंदूक लिया हुआ ये 16 साल का लड़का आखिर स्कूल में घुसा कैसे ?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ