लियोनल मेसी के प्राइवेट जेट की 5 चौंकाने वाली खूबियां, जिसमें बैठकर 3 दिन के लिए भारत आए स्टार फुटबॉलर

Lionel Messi Gulfstreem-V Private Jet: लियोनल मेसी 100 करोड़ के प्राइवेट जेट में बैठकर भारत आए हैं और इसकी स्पीड अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के ऑफिशियल प्लेन से भी ज्यादा है. यह प्राइवेट जेट इतनी ऊंचाई तक जा सकता है, जितनी ऊंचाई पर सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी.

lionel messi gulfstreem-v private jet

लियोनल मेसी दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं.

विज्ञापन

Lionel Messi Private Jet Features: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी GOAT टूर पर भारत आए हुए हैं. यह 3 दिन का टूर है और कोलकाता-मुंबई के बाद वे कल दिल्ली पहुंचेंगे, जहां उनका प्रोग्राम प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का है. इसके अलावा वे अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली के साथ एक मैच भी खेलेंगे. शनिवार अलसुबह करीब ढाई बजे जब वे अपने प्राइवेट जेट गल्फस्ट्रीम-वी से भारतीय सरजमीं पर उतरे तो उनके फैंस का हुजूम उमड़ा.

स्पीड-रेंज और स्टाइल के लिए मशहूर

गल्फस्ट्रीम-वी प्राइवेट जेट एक प्रकार का हवा में उड़ते आलीशान और लग्जरी उड़नखटोले से कम नहीं है. यह प्राइवेट जेट अपनी रेंज, स्पीड और लग्जरी स्टाइल के लिए मशहूर है, वहीं इसकी कीमत के बारे में जानकर सबसे ज्यादा हैरानी होगी. जी हां, मेसी का यह प्राइवेट जेट 100 करोड़ (एक अरब) रुपये का है और इस जेट की स्पीड इतनी है कि वे एक ही दिन में न्यूयॉर्क से टोक्यो जाकर वापस आ सकते हैं और फिर लंदन से सिंगापुर तक जाकर भी वापस आ सकते हैं.

विज्ञापन

51000 फीट हाइट तक जाने में सक्षम

गल्फस्ट्रीम वी प्राइवेट जेट लंबी दूरी का बिजनेस जेट है, जो एक बार में 6500 समुद्री मील यानी 12000 किलोमीटर की दूरी तक नॉन-स्टॉप फ्लाई कर सकता है. 96.42 फीट लंबा और 25.83 फीट ऊंचा यह प्राइवेट जेट 15500 मीटर (51000 फीट) की ऊंचाई तक जाने में सक्षम है और इतनी स्पीड तक जाने के लिए यह सर्टिफाइड भी है. 940 किलोमीटर प्रति घंटा (550 मील) की स्पीड से उड़ने वाले इस प्राइवेट जेट में रॉल्स रॉयस-BR710 मॉडल के 2 टर्बोफैन इंजन लगे हैं.

कंपनी बना चुकी ऐसे 193 प्राइवेट जेट

ग्लफस्ट्रीम वी प्राइवेट जेट को गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस कंपनी ने बनाया है, जिसे G-फाइव भी कहते हैं. यह कंपनी का पहला अल्ट्रा लॉन्ग रेंज वाला जेट है, जिसे 1990 के दशक में बनाया गया था. इसमें एक साथ 15 से ज्यादा पैसेंजर्स सफर कर सकते हैं. वर्ष 1995 में इस प्राइवेट जेट ने पहली बार फ्लाई किया था और 1997 में इसे सर्टिफिकेट मिला. साल 2022 तक कंपनी ने 193 प्राइवेट जेट बनाए, जिसे 2002 के बाद बने G550-GV और G550-SP मॉडल से रिप्लेस किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ