1990 British Airways Flight Highjack Incident, लंदन: पुराने जख्मों को जब छेड़ दिया जाता है तो ये बहुत देते हैं, लेकिन इनका इलाज करना लाजमी हो जाता है। ऐसी एक स्थिति अब उन लोगों के लिए बन गई है, जिन्होंने आज से लगभग 33 साल पहले बिना किसी कसूर 4 महीने का लंबा वक्त कैद में गुजारा था। मामला 1991 में तत्कालीन इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन द्वारा ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट को हाईजैक करने का है। उस फ्लाइट में सवार रहे यात्रियों और फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने अब कानूनी लड़ाई लड़कर इंसाफ हासिल करने की राह अपनाई है। पता चला है कि ये लोग अब न सिर्फ एयरलाइंस कंपनी ब्रिटिश एयरवेज के खिलाफ, बल्कि यूनाइटेड किंगडम की सरकार के खिलाफ भी मुकदमा करने वाले हैं।
-
1991 में अमेरिका के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र सेना के हमले से बचने के लिए सद्दाम हुसैन ने ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA-149 को
-
घटना के पीड़ितों ने अब ब्रिटिश एयरवेज कंपनी और ब्रिटेन की सरकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बनाया
बता देना जरूरी है कि 2 अगस्त 1990 को खाड़ी देश इराक ने पड़ोसी देश कुवैत पर हमला किया था। संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद ने इराक पर कई पाबंदियां लगाई, लेकिन जब इराके के तत्कालीन राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने 15 जनवरी 1991 की डेडलाइन को अनदेखा कर दिया तो अमेरिका के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र सेना ने इराक पर हमला कर दिया। उसी दौरान सद्दाम हुसैन ने ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA-149 को हाईजैक कर लिया और इसमें सवार लोगों को अपनी ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। इसके बाद इस फ्लाइट में मौजूद 367 यात्रियों और चालक दल के कुछ सदस्यों ने चार महीने से ज्यादा का समय कैद में बिताया।
यह भी पढ़ें: G20 से अमेरिका लौटते ही मुश्किल में फंसे बाइडेन, महाभियोग को मिली मंजूरी, जानें क्या हैं आरोप?
न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक मंगलवार को एक कानूनी फर्म ने जानकारी दी कि 33 साल पुरानी प्लेन हाईजैक की घटना के पीड़ितों ने अब ब्रिटिश एयरवेज कंपनी और ब्रिटेन की सरकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बनाया है। हाईजैक की गई फ्लाइट में सवार रे कर्मचारियों और यात्रियों के समूह का प्रतिनिधित्व करते हुए मैक्यू जूरी एंड पार्टनर्स ने कहा कि पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: रूस में बजा Make In India का डंका; G20 में नहीं आए पुतिन ने की मोदी की तारीफ, कही इतनी बड़ी बात
इनकी मानें तो यूनाइटेड किंगडम की सरकार और एयरलाइंस कंपनी को हमले के बारे में जानकारी थी, लेकिन फिर भी फ्लाइट BA-149 को उतरने की अनुमति दी गई। ऐसा करने के पीछे की वजह ‘उड़ान का इस्तेमाल कुवैत में पूर्व विशेष बलों और सुरक्षा सेवाओं की एक ब्लैक ऑप्स टीम को शामिल करने के लिए किया जाना’ रहा। बंधक रह चुके लोगों के पास इस बात के पुख्ता सबूत मौजूद हैं। उनकी मांग है कि जिम्मेदार लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
यह भी पढ़ें: किम जोंग उन की पुश्तैनी शाही ट्रेन; पूरी गाड़ी बुलेटप्रूफ, अंदर की खासियत जानकर हैरान हो जाएंगे
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
3 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
10 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
10 hrs agoLIVE: दार्जिलिंग में सैनिकों के साथ 'बड़ा खाना' में शामिल हुए रक्षा मंत्री
12 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
12 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
13 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
14 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines