Live Updates
[LIVE Updates] Isreal Iran War: पाकिस्तान के जरिए अमेरिका से ईरान की बातचीत जारी
इजरायल के हमलों के बीच AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए अमेरिका और ईरान लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने रहेंगे। युद्ध समाप्त करने के लिए पाकिस्तान के मध्यस्थता करके समझौता कराने के प्रयास जारी हैं।
[LIVE Updates] Isreal Iran War: ईरान और इजरायल के हमले जारी
ईरान और इजरायल के एक दूसरे पर हमले जारी हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चुप्पी साधी हुई है। उनकी तरफ से न कोई बयान जारी किया गया है और न ही ईरान से समझौते पर कोई अपडेट दिया है।
[LIVE Updates] Isreal Iran War: तेहरान और करमानशाह एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द
इजरायल के हमलों के बाद ईरान सरकार ने तेहरान स्थित मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पश्चिमी ईरान स्थित करमानशाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अगले आदेश तक सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं। यह घोषणा आज सुबह इजरायल के द्वारा तेहरान, इस्फहान और तबरीज में बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के बाद लिया गया।
[LIVE Updates] Isreal Iran War: ईरान में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने ईरान को लेकर जारी की गई एडवाइजरी को फिर दोहराया है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से ईरान की यात्रा करने से फिलहाल बचने को कहा है। जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में हैं, उन्हें तुरंत वहां से निकलने को कहा गया है।
[LIVE Updates] Isreal Iran War: ईरान ने इजायल के एयरपोर्ट पर हमला किया
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयरपोर्ट पर हमल किया है। ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के द्वारा किए गए हमलों के जवाब में यह हमला किया गया है।
[LIVE Updates] Isreal Iran War: इजरायल ने पेट्रोकमिकल फैक्ट्री पर दागी मिसाइल
इजरायल-ईरान के बीच फिर भीषण युद्ध शुरू हो गया है। सोमवार सुबह से दोनों देश एक-दूसरे पर बैलिस्टिक मिसाइल दाग रहे हैं। इजरायली एयरफोर्स ने दक्षिण-पश्चिमी ईरान के महशहर में स्थित पेट्रोकेमिकल परिसर में कई ठिकानों पर हमला किया है।
[LIVE Updates] Isreal Iran War: ईरान-इजरायल के हमलों से मिडिल ईस्ट में अलर्ट
ईरान और इजरायल के हमलों से पूरे मिडिल ईस्ट में फिर हाई अलर्ट जारी हो गया है। इराक और सीरिया ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। सऊदी और कतर ने भी देश में अलर्ट जारी करके अमेरिकी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। क्योंकि ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल ने दोबारा हमला किया तो वो खाड़ी में मौजूद अमेरिकी बेसों को निशाना बनाएगा।
[LIVE Updates] Isreal Iran War: पाकिस्तानी मंत्री ईरान पहुंचे और शुरू हो गए हमले
ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच समझौता कराने का जिम्मा पाकिस्तान ने लिया हुआ है। हालांकि पाकिस्तान सफल नहीं हुआ है, लेकिन उसके प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी रविवार को ईरान पहुंचे थे कि ईरान और इजरायल ने एक-दूसरे पर फिर बमबारी शुरू कर दी।
[LIVE Updates] Isreal Iran War: नेतन्याहू की नाफरमानी पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा घटनाक्रम के बीच एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा कि नेतन्याहू के पास ईरान के साथ समझौता स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। मैं ही सब फैसले लेता हूं, वो (नेतन्याहू) फैसले नहीं लेते। हमलों से अमेरिका-ईरान वार्ता को समाप्त करने की उनकी इच्छा में कोई बदलाव नहीं आया है। नेतन्याहू को ईरान और अमेरिका के बीच समझौता स्वीकार करना ही होगा।
[LIVE Updates] Isreal Iran War: इजरायल ने पश्चिमी ईरान का निशान बनाया
इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत लेबनान से सटे पश्चिमी ईरान को निशाना बनाया। तेहरान, इस्फहान, करज, तबरीज समेत कई शहरों में बमबारी की। धमाकों की जोरदार आवाजें सुनी गईं। इजरायली हमलों की पुष्टि करते हुए आईआरजीसी ने कहा कि आज सुबह करीब 4:43 और 4:45 बजे पश्चिमी तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी गईं। पश्चिमी और सेंट्रल ईरान में आईआरजीसी से संबंधित सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं।
[LIVE Updates] Isreal Iran War: नेतन्याहू ने ट्रंप के आदेश को किया दरकिनार
ईरान और इजरायल में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप दरकिनार हो गए हैं। क्योंकि ईरान और हिजबुल्लाह के इजरायल पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन करके जवाबी हमला न करने को कहा था। लेकिन नेतन्याहू ने ट्रंप के आदेश को दरकिनार करके हमला कर दिया। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकरा और ईरान एक फाइनल डील के बहुत करीब हैं। वे नहीं चाहते कि हमले होने से डील बिगड़ जाए।
[LIVE Updates] Isreal Iran War: लेबनान के लिए इजरायल-ईरान फिर भिड़े
लेबनान को लेकर मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल आमने-सामने हैं। दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमले किए हैं। पहले ईरान ने हिजबुल्ला के साथ मिलकर इजरायल पर हमला किया। जवाबी हमला करते हुए इजरायल ने ईरान में तेहरान समेत कई शहरों में बमबारी की। एयर स्पेस में घुसे बिना इराक के एयर स्पेस से मिसाइलें दागीं। दोनों देशों ने एक दूसरे को तबाह कर देने की धमकी दी है।
मिडिल ईस्ट में फिर जंग छिड़ गई है। ईरान और इजरायल एक दूसरे पर बमबारी और मिसाइल-ड्रोन अटैक कर रहे हैं। संघर्ष की वजह लेबनान है। इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए। बदला लेते हुए बीती रात ईरान और हिजबुल्लाह ने मिलकर इजरायल पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में बमबारी की। इस घटनाक्रम के बीच ट्रंप इग्नोर हो गए। क्योंकि ट्रंप ने नेतन्याहू को जवाबी हमला न करने का निर्देश दिया था, बावजूद इसके इजरायल ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई की। IRGC-IDF ने हमलों की पुष्टि की है।
ईरान और इजरायल में जंग से जुड़े आज के पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
सऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
2 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
2 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
6 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
6 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
6 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
7 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
7 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
15 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
16 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines