खामेनेई के संबोधन के तुरंत बाद एक्शन में आया इजराइल, तेहरान पर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें

Israel Iran War : मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। खामेनेई के संबोधन के तुरंत बाद इजराइल ने एक बार फिर तेहरान पर मिसाइलें दागीं।

Iran Israel War | Benjamin Netanyahu | Donald Trump

ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध।

विज्ञापन

Israel Iran War : इजराइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। दोनों देशों की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राष्ट्र को संबोधन के तुरंत बाद इजराइल एक्शन में आ गया। इजराइल की सेना ने तेहरान पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं, जहां खामेनेई के गुप्ता ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

इजराइल और ईरान के बीच बुधवार को 6वें दिन भी युद्ध जारी रहा। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने आज अपने देश के नागरिकों को संबोधित किया और कहा कि ईरान सरेंडर नहीं करेगा और यह युद्ध जारी रहेगा। इसके तुरंत बाद इजराइल ने तेहरान के लवीजान पर हवाई हमले किए, जिसमें खामेनेई के ठिकाने भी शामिल हैं।

विज्ञापन

तेहरान में विस्फोटों की सुनाई दीं आवाजें

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी तेहरान में कई शक्तिशाली विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। ईरानी राजधानी के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में कम से कम 5 धुएं के गुबार देखे गए। यह ताजा हमला खामेनेई द्वारा यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बिना शर्त सरेंडर की बात को खारिज करने के कुछ घंटों बाद हुआ।

जानें खामेनेई ने अपने संबोधन में क्या कहा?

आपको बता दें कि इससे पहले खामेनेई ने कहा कि ईरान के इतिहास को जानने वाले लोग कभी भी धमकी नहीं देते। ईरान धमकी से डरने वाला है और वह सरेंडर भी करेगा। उन्होंने दावा किया कि इजराइल ने ईरान पर हमला करके बहुत बड़ी गलती की है और उसे इसका करारा जवाब मिलेगा। उनके बयान से ये संकेत मिल रहे हैं कि वह यूएस-इजराइल द्वारा युद्धविराम स्वीकार करने के प्रयास को स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ