हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Israel Iran War Updates: ईरान बंद करने वाला है होर्मुज जलडमरूमध्य, भारत पर पड़ेगा इसका असर? केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

Israel Iran War Updates: इजरायल और ईरान की जंग में अमेरिका की एंट्री हो गई है। हालांकि अभी अमेरिका की सेना ने सिर्फ परमाणु ठिकानों पर बमबारी की है, लेकिन सीधे तौर पर युद्ध में अमेरिका उतर गया है। साथ ही अमेरिका ने एक बार फिर ईरान को समझौता करके सीजफायर करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को टारगेट करके हमला किया है।

Live Updates

23:01 (IST) 22 Jun 2025

ईरान बंद करने वाला होर्मुज जलडमरूमध्य, भारत पर पड़ेगा इसका असर?

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम पिछले दो सप्ताह से मध्य पूर्व में विकसित हो रही भू-राजनीतिक स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने पिछले कुछ वर्षों में अपनी आपूर्ति में विविधता लाई है और अब हमारी आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर नहीं आता है। हमारी तेल विपणन कंपनियों के पास कई सप्ताह की आपूर्ति है और उन्हें कई मार्गों से ऊर्जा आपूर्ति मिलती रहती है। हम अपने नागरिकों को ईंधन की आपूर्ति की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

21:30 (IST) 22 Jun 2025

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चीन से कहा- ईरान को जलडमरूमध्य ना बंद करने के लिए मनाए

रॉयटर्स के मुताबिक, फॉक्स न्यूज से बातचीत करके अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चीन से अपील की है कि ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद न करने के लिए राजी करे। यह अपील मार्को रुबियों ने तब किया है, जब ईरानी संसद ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के उपाय को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। यहां से वैश्विक तेल और गैस का लगभग 20% होकर गुजरता है।

मार्को रुबियो ने कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो यह एक भयंकर गलती होगी। यह उनके लिए आर्थिक आत्महत्या होगी। हमारे पास इससे निपटने के लिए विकल्प मौजूद हैं लेकिन अन्य देशों को भी इस पर विचार करना चाहिए। इससे अन्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं को हमारी अर्थव्यवस्था से अधिक नुकसान होगा।

21:21 (IST) 22 Jun 2025

ईरानी संसद में प्रस्ताव पास, रद्द करेगा जलसंधि, अमेरिका की चीन से अपील

ईरानी की सांसद में प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें जलसंधि को रद्द करने की बात कही है। इस पर अमेरिका ने चीन से अपील की है कि वह ईरान को जलसंधि रद्द करने से रोके। अमेरिका ने कहा है कि अगर ईरान उसका रास्ता रोकेगा तो इसका जवाब दिया जाएगा ।

21:06 (IST) 22 Jun 2025

ईरान पर अमेरिकी हमले की पाकिस्तान ने की निंदा

ईरान पर किए गए अमेरिकी हमले के विरोध में पाकिस्तान भी खड़ा हो गया है। पाकिस्तान ने अमेरिका के द्वारा किए गए हमले की निंदा की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की है।

19:46 (IST) 22 Jun 2025

ईरान को अमेरिका की सख्त चेतावनी- हमला किया तो मिलेगा करारा जवाब

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अगर ईरान ने हमला किया तो करारा जवाब मिलेगा। उनका कहना है कि हमें सिर्फ न्यूक्लियर प्लांट को ही निशाना बनाया था।

18:46 (IST) 22 Jun 2025

'अगर ईरान ने किया हमला तो बहुत बुरा होगा', अमेरिकी अधिकारी ने दी सख्त चेतावनी

अमेरिकी रक्षा सचिव पीटर हेगसेथ और जनरल डैन केन ने कहा है कि हमारे सैनिकों के साथ B2 बमवर्षक अब ईरानी हवाई क्षेत्र से बाहर निकल चुके हैं और वापस लौट रहे हैं। किसी भी जवाबी हमले के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर ईरान मध्य पूर्व में अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो ये विचार उसके लिए बहुत खराब साबित होगा।

जनरल डैन केन से यह भी पूछा गया कि क्या ईरान अमेरिका के बेस पर हमला कर सकता है? इस पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो ईरान के किए ये बहुत गलत विचार साबित होगा।

18:26 (IST) 22 Jun 2025

ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति कुछ कहें तो दुनिया को उसे सुनना चाहिए। ईरान के पास भी वक्त है, उसे शांति का रास्ता अपना लेना चाहिए। हमले से पहले कई तरह की रणनीति अपनाई गई।

उन्होंने कहा कि अभी भी ईरान के पास बातचीत का विकल्प है। हमारा लक्ष्य परामणु मिशन को खत्म करना था और हम इसमें कामयाब हो गए हैं। राष्ट्रपति के आदेश के बाद हमले की पूरी तैयारी की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप ने यह कदम हकले में नहीं लिया है।

17:45 (IST) 22 Jun 2025

ईरान के खिलाफ कार्रवाई को अमेरिका ने दिया 'मिडनाईट हैमर' नाम

अमेरिका की तरफ ईरान पर हमला किया गया। अब दावा है कि इस हमले में ईरान का परमाणु स्थल और कार्यक्रम तबाह हो गया है। अमेरिका ने अपने इस मिशन को 'मिडनाईट हैमर' नाम दिया है।

17:39 (IST) 22 Jun 2025

पेंटागन ने कहा- ईरान का परमाणु मिशन नष्ट, ट्रंप चाहते हैं शांति

पेंटागन ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप शांति चाहते हैं। ईरान का परमाणु मिशन नष्ट हो गया है। ईरान को भी शांति का रास्ता अपनाना चाहिए। हमारा लक्ष्य परमणु खतरे को नष्ट करना है।

17:26 (IST) 22 Jun 2025

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, इरान और इजराइल होकर नहीं जाएगी फ्लाइट

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से एयर इंडिया ने अपने रूट में बदलाव किया है। UAE, कतर और ओमान के रस्ते से अब फ्लाइट जाएंगी।

16:44 (IST) 22 Jun 2025

अमेरिका का ईरान पर अटैक करना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन- ओवैसी

16:43 (IST) 22 Jun 2025

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने किया दावा- ईरान को परमाणु हथियार देने के लिए तैयार हैं कई देश

16:14 (IST) 22 Jun 2025

45 मिनट चली ईरानी राष्ट्रपति और पीएम के बीच बातचीत

ईरानी परमाणु सुविधाओं पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने पीएम मोदी को कॉल किया। ​​राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह कॉल 45 मिनट तक चली। राष्ट्रपति ने भारत को क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने वाला मित्र और साझेदार बताया। इसके साथ ही भारत के रुख और तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के आह्वान के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

16:12 (IST) 22 Jun 2025

ईरान पर हमले के बाद सऊदी अरब ने जारी किया अलर्ट

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद सऊदी अरब में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया हैसऊदी अरब

15:35 (IST) 22 Jun 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "हमने मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। हाल ही में हुई तनातनी पर गहरी चिंता व्यक्त की। आगे बढ़ने के लिए तत्काल तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति के लिए अपना आह्वान दोहराया और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की जल्द बहाली की बात कही।"

14:13 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान का परमाणु ठिकानों को लेकर बड़ा दावा

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के हमले से पहले ही उसने अपने तीनों न्यूक्लियर ठिकानों से एटमी सामान हटा लिया था, लेकिन इस दावे में झोल है। क्योंकि सवाल उठ रहे हैं कि...

1) क्या एनरिच्ड यूरेनियम को ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है?

2) क्या एनरिच्ड यूरेनियम को बम हमले से तबाह किया जा सकता है?

3) यूरेनियम प्यूरिफिकेशन कैसे किया जाता है?

4) न्यूक्लियर बम बनाने के कितने फेज होते हैं और ईरान किस हद तक इसमें सफल हो चुका है?

13:51 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के 2 फाइटर जेट्स तबाह

Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल की सेना (IDF) ने ईरान के 2 फाइटर जेट्स तबाह करने करने का दावा किया है। इजरायल एयरफोर्स ने ईरान के 2 F-5 फाइटर जेट्स तबाह किए हैं, जो देजफुल एयरपोर्ट पर तैनात थे। ईरान के 8 बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर्स को नष्ट करने का दावा भी इजरायल की सेना ने किया है। 6 मिसाइल लॉन्चर्स हमला करने ही वाले थे कि उन्हें तबाह कर दिया गया। बीती रात इजरायल के 20 लड़ाकू विमानों ने सेंट्रल ईरान में हमले किए थे और इस हमले में ईरान को काफी नुकसान हुआ है।

13:38 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान की संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक बुलाने की मांग

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की तत्काल मांग की है, ताकि अमेरिका के हमले के दोषियों को सजा दी जा सके। ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि ने पत्र लिखकर कहा कि अमेरिका के 'निर्दयी और आपराधिक कृत्य' के गंभीर और दूरगामी परिणाम होंगे। इसलिए सुरक्षा परिषद को तुरंत बैठक बुलाकर कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को सजा देनी चाहिए।

13:19 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान ने शुरू किया ‘ऑपरेशन ऑनेस्ट प्रॉमिस 3’

Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने इजरायल के खिलाफ ‘ऑपरेशन ऑनेस्ट प्रॉमिस 3’ शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत ईरान की इजरायल की राजधानी तेल अवीव में बेन गुरियन एयरपोर्ट को टारगेट करके हमला किया। हमले के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिनमें भयंकर विस्फोटक लगे थे। हवाई अड्डों, बायोलॉजिकल रिसर्च सेंटर, हथियारों के केंद्र और सेना के कमांड ठिकानों पर भी मिसाइलें दागी गई हैं।

12:56 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: ब्रिटेन ने ईरान पर हमले का समर्थन किया

Israel Iran War LIVE Updates: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान पर अमेरिका के हमले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम दुनिया की सुरक्षा के लिए खतरा है। ईरान को बातचीत करके संकट को खत्म करना चाहिए। ईरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं मिलेगी। अमेरिका ने ईरान पर हमला उसे परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए किया गया। मध्य पूर्व में तनाव का माहौल है, सभी देशों को मिलकर इस तनाव को कम करने का प्रयास करना चाहिए।

11:57 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल की ईरान पर बमबारी

Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका के हमले के बाद ईरान इतना बौखला गया है कि उसने होरमुज खाड़ी को बंद करने के संकेत दे दिए हैं और इजरायल ने होरमुज खाड़ी को बंद होने से रोकने के लिए ईरान पर हमला कर दिया है। इजरायल ने ईरान के बंदर अब्बास इलाके में बने नौसैनिक अड्डे पर बमबारी की है। IRGC की नौसेना पर इजरायल का पहला हमला हुआ है। ईरानी टेलीविजन स्टेशन Al Hadath ने दावा किया है कि इजरायल स्ट्रेट ऑफ होरमुज को बंद होने से रोकने की कोशिश कर रहा है।

11:25 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के हमले में 11 लोग घायल

Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। आज सुबह हुए हमले में इजरायल के 11 लेाग घायल हुए हैं। बैलिस्टिक मिसाइल से हमले इजरायल के सेंटर और नॉर्थ इलाकों में किए गए। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, तेल अवीव के इचिलोव मेडिकल सेंटर में 5 लोगों को इमरजेंसी वार्ड में लाया गया है। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।

11:01 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल के 14 ठिकानों पर ईरान का हमला

Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने इजरायल के 14 ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। तेल अवीव, जेरुसलम और हाइफा शहर में भी हमला हुआ है। ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता जनरल मोहम्मद अली नाइनी ने हमले की पुष्टि की। नाइनी ने इसे अब तक की सबसे बड़ी और सबसे सफल जवाबी कार्रवाई बताया। हाइफा के सेंट्रल इलाके में स्थित 'सैल टावर' पर लंबी दूरी की कद्र-एफ मिसाइल से हमला किया है। इस इलाके में इजरायल की AI21 लैब्स और अन्य मिलिट्री सॉफ्टवेयर कंपनियां है। हेदेरा पावर प्लांट, हैफा की तेल रिफाइनरी, ओवदा एयरबेस, इजरायल के साइबर कमांड, किर्यात गत की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री और राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स के मुख्यालय पर भी मिसाइलें दागी हैं।

10:31 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल पर ईरान का हमला

Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने इजरायल पर हमला किया है। ईरान ने इजरायल के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। राजधानी तेल अवीव में सायरन बज रहे हैं। जेरुसलम में मिसाइल अटैक से धमाके हो रहे हैं। इजरायल की सेना मिसाइलों को तबाह करने में जुटी है। इजरायली सेना ने रविवार सुबह बताया कि ईरान से इजराइल की ओर मिसाइलें दागी गईं हैं। डिफेंस सिस्टम उन्हें रोकने के लिए एक्टिव हो चुके हैं। सेना ने जनता से अपील की है कि वे तुरंत सुरक्षित स्थान (शेल्टर) पर चले जाएं। अगले आदेश तक लोग सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। ईरान का मिसाइल हमला अमेरिका की कार्रवाई के बाद खतरनाक हो सकता है।

10:08 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल में स्कूल और कॉलेज बंद

Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद इजरायल में हाई अलर्ट जारी हो गया है, क्योंकि ईरान अब इजरायल पर और हमले कर सकता है। इसलिए इजरायल में आज रविवार से स्कूल, दफ्तर बंद रहेंगे। भीड़-भाड़ वाली जगहें बैन रहेंगी। सभी आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इसके आदेश दिए। अब देशभर में सिर्फ जरूरी काम किए जाएंगे। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे होम फ्रंट कमांड के आधिकारिक चैनलों, राष्ट्रीय आपातकालीन पोर्टल और मोबाइल ऐप पर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें। ईरान के हमले से जानी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

09:33 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान पर हमले पर ऑस्ट्रेलिया की प्रतिक्रिया

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान पर अमेरिका के हमले पर ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि यह 'स्पष्ट हो चुका है कि ईरान का परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा रहा है। हम अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान पर गौर करते हैं कि अब शांति का समय है। क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति अत्यधिक अस्थिर है। हम तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति का आह्वान करना जारी रखते हैं।

09:10 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान पर अमेरिका के हमले से मचा हड़कंप

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद हड़कंप मचा गया है। खासकर समुद्र के अंदर, क्योंकि लगभग 50 बड़े तेल टैंकर होमरूज जलडमरूमध्य से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। ऑयल इंडस्ट्री को लग रहा है कि इजरायल और ईरान की जंग में अमेरिका की एंट्री के बाद होमरूज खाड़ी बंद हो सकती है। यह समुद्र के अंदर व्यापार करने के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग बंद हो सकता है।

08:37 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान अमेरिका के लिए भी बड़ा खतरा

Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान सिर्फ इजरायल के लिए ही नहीं, बल्कि अमेरिका के लिए बड़ा खतरा है। अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियान बनाने नहीं देगा। ईरान पिछले 40 साल से झूठ बोल रहा है। अमेरिका और इजरायल को खत्म करने की बात करता रहा है। अगर ईरान अब भी सीजफायर नहीं करता। शांति कायम नहीं करता तो अमेरिका इससे भी बड़ा हमला ईरान पर करेगा। ईरान को अब मध्य पूर्व में शांति कायम करनी चाहिए, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा।

08:22 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: खामेनेई की अमेरिका को धमकी

Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका के हमले के बाद ईरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है और इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की पुरानी बाइट चलाई जा रही है। इसमें खामेनेई अमेरिका को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। खामेनेई ने कहा था कि अगर अमेरिका युद्ध में घुसा तो 100% अपना नुकसान करेगा।

07:56 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान पर हमले के बाद ट्रंप का बयान

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान पर हमला करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैंने युद्ध नहीं करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हमने ईरान के परमाणु ठिकानों को ध्वस्त किया है। हमने जो किया है, दुनिया की कोई मिलिट्री नहीं कर सकती। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बधाई, अब शायद ऐसे हमले की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब शांति का समय आ गया है।

07:38 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका के हमले पर बेंजामिन की प्रतिक्रिया

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान पर हमला करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बातचीत हुई। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस को अधिकारियों ने बताया कि इजरायल के प्रधानमंत्री से बात हुई है। वे कहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं कि शक्ति के माध्यम से शांति हो। पहले शक्ति आती है, फिर शांति और आज रात राष्ट्रपति ट्रंप और संयुक्त राज्य अमेरिका ने बहुत ताकत के साथ ईरान के खिलाफ कार्रवाई की।

07:16 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल को ईरान के हमले की आशंका

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद इजरायल को ईरान का हमला होने की आशंका है। इसके मद्देनजर IDF ने निर्देश जारी किए हैं। इजरायल की सेना ने निर्णय किया गया कि देश के सभी क्षेत्रों को आंशिक और सीमित गतिविधि से आवश्यक गतिविधि में स्थानांतरित किया जाएगा। आवश्यक कार्य छोड़कर अब कोई भी कहीं नहीं जाएगा। निर्देशों में शैक्षिक गतिविधियों, सभाएं और कार्यस्थलों पर प्रतिबंध भी शामिल है।

06:52 (IST) 22 Jun 2025

Israel Iran War LIVE Updates: ईरान पर अमेरिका का हमला

Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल और ईरान की जंग में अमेरिका कूद गया है। अमेरिका ने बीती रात ईरान के 3 परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फाहान पर बमबारी की। B-2 स्पिरिट बॉम्बर से फोर्डो परमाणु ठिकानों पर 6 बंकर बस्टर बम और टॉमहॉक मिसाइलें गिराईं। खुद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया को ईरान पर हमले की जानकारी दी।

Israel Iran War Updates: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 11वां दिन है और 11वें दिन जंग ने भयानक रूप ले लिया है। क्योंकि जंग में अब अमेरिका भी कूद गया है। जी हां, अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है। अमेरिकी वायुसेना के बॉम्बर ने ईरान में घुसकर बमबारी की और ईरान के 3 परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और एस्फाहान को निशान बनाया। हालांकि अमेरिका ने सिर्फ न्यूक्लियर साइट पर बमबारी की है।

अमेरिका का ईरान पर पूरी तरह से हमला करने का इरादा नहीं है, क्योंकि अमेरिका चाहता है कि ईरान इस जंग को खत्म करे और समझौता करके इजरायल के सीजफायर करे। बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच जंग 12 जून की सुबह शुरू हुई थी। पिछले 10 दिन से दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल अटैक कर रहे हैं। इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध से जुड़े आज 22 जून 2025 के दिनभर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola