Live Updates
'ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता', डोनाल्ड ट्रंप का बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता है।
अकेले होते जा रहे खामेनेई
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को लगता है कि इजरायल उनके करीबी लोगों को खोखला कर रहा है। ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई लगातार अकेले होते जा रहे हैं।
ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला करने का प्लान कर रहा इजराइल
इजराइल-ईरान युद्ध के बीच इजरायल ने ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला करने के लिए अमेरिका से 14,000 किलोग्राम का बंकर बस्टर बम मांगा है। बेंजामिन नेतन्याहू अब तेहरान के सबसे मजबूत परमाणु स्थलों को नष्ट करने के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली बंकर बस्टर, अमेरिका निर्मित मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP) की तलाश कर रहे हैं।
ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्र आर्मेनिया पहुंचे, कल आएंगे भारत
ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों की पहली खेप को लेकर 6 बसें आर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंच गई हैं। ज्यादातर छात्र कश्मीरी मूल के हैं। सभी स्टूडेंट आर्मेनिया से बुधवार को भारत पहुंच जाएंगे।
ईरान के परमाणु स्थलों पर हमले के बाद रेडियशन पर निगरानी रख रहा कतर
कतर ने कहा कि इजराइल द्वारा ईरान के परमाणु स्थलों पर हमले के बाद विकिरण पर निगरानी रखी जा रही है
कतर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कतर खाड़ी में ईरान के परमाणु स्थलों पर हमले के बाद विकिरण पर निगरानी रख रहा है, क्योंकि इजरायली हवाई हमले ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर हो रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम दैनिक आधार पर इसकी निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल हमें चिंता करने की कोई बात नहीं है, लेकिन स्पष्ट है कि लंबे समय तक तनाव बढ़ने से अप्रत्याशित परिणाम होंगे।
Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल के हमले में मारे गए 224 ईरानी
Israel Iran War LIVE Updates: भारत की राजधानी दिल्ली स्थित ईरान की एम्बेसी ने इजरायली हमलों पर प्रेस रिलीज जारी की है। रिलीज में बताया गया है कि अब तक इजरायली सेना की एयर स्ट्राइक में 224 ईरानी मारे गए हैं, जबकि 1257 घायल हुए हैं। साथ ही कहा गया है कि ईरान को जवाबी कार्रवाई करने का हक है और जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी।
Israel Iran War LIVE Updates: तेहरान में पसरने लगा सन्नाटा
Israel Iran War LIVE Updates: ईरान की राजधानी तेहरान में सन्नाटा पसरने लगा है, क्योंकि अमेरिका-चीन और रूस की चेतावनी के बाद लोगों ने तेहरान छोड़ना शुरू कर दिया है। शहर की सबसे पुरानी ग्रैंड मार्केट बंद हो चुकी है। डाउनटाउन इलाके में लोग नजर नहीं आ रहे। ऐसा सन्नाटा पसर गया है, जैसा कोरोना काल में लॉकडाउन के समय पसर गया था। सड़कों पर लंबा जाम लगा है, क्योंकि लोग अपनी गाड़ियां लेकर शहर छोड़कर जा रहे हैं। गैस स्टेशनों पर भी लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।
Israel Iran War LIVE Updates: खामेनेई का करीबी अली शादमानी ढेर
Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल सेना के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का करीबी टॉप सैन्य कमांडर अली शादमानी ढेर हो गया है। शादमानी का जाना ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि Ali Shadmani सुप्रीम लीडर Ali Khamenei का सबसे निकटतम सलाहकार था। इस समय शादमानी युद्धकालीन सेना प्रमुख की भूमिका में थे। शादमानी ईरान की खतम-अल-अनबिया हेडक्वार्टर्स के प्रमुख थे। उन्होंने 4 दिन पहले ही मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह पद संभाला था। राशिद भी इजरायली हमले में मारा गया था।
Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका में मिडिल ईस्ट में बढ़ाई ताकत
Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका ने यूरोप और मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा दी है। अमेरिका ने अपने फाइटर जेट्स में तेल भरने वाले प्लेन और वॉरशिप इन इलाकों में तैनात कर दिए हैं। 20 से ज्यादा टैंकर यूरोप भेज दिए है। स्पेन, ग्रीस, जर्मनी, इटली और स्कॉटलैंड के एयरबेस पर फाइटर जेट पहुंच गए हैं। तैनात किए विमानों में KC-135 स्ट्रैटो टैंकर और KC-46 पेगासस जैसे विमान शामिल हैं, जो हवा में ही दूसरे विमानों में ईंधन भर सकते हैं। कुछ बड़े मालवाहक जेट भी तैनात किए गए हैं।
Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के टीवी चैनल ऑफिस पर हमला
Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल की सेना ने ईरान के सरकारी टीवी चैनल की बिल्डिंग पर बमबारी की है। हमले में 3 लोगों की मौत भी हुई है। इजराइल ने सोमवार रात तेहरान में ईरान की सरकारी टीवी चैनल IRIB न्यूज चैनल के ऑफिस पर बम बरसाए। खुद चैनल की ओर से इसकी जानकारी दी गई।
Israel Iran War LIVE Updates: भारतीयों को तेहरान खाली करने की सलाह
Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका, चीन और रूस की तेहरान खाली करने की चेतावनी के बाद भारत ने अपने नागरिकों को भी तेहरान से निकलने की सलाह दे दी है। ईरान में भारतीय दूतावास ने आदेश जारी किया है कि तेहरान में रह रहे भारतीय तुरंत शहर से निकल जाएं। वे तुरंत दूतावास से संपर्क करके रजिस्ट्रेशन कराएं। अगर उनके पास खुद के साधनों से तेहरान से बाहर निकलने का विकल्प है तो वे तुरंत सुरक्षित जगह पर चले जाएं।
Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल में अमेरिकी दूतावास आज भी बंद
Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल में अमेरिकी दूतावास आज भी बंद रहेगा। एक आदेश जारी करके इसकी पुष्टि की गई। अमेरिका ने अपने सभी राजनयिकों और कर्मचारियों को आदेश दिया है कि वे अपने घरों के अंदर रहें। अगला आदेश आने तक वे सुरक्षित जगह पर रहे। अमेरिकी दूतावास की ओर से इजरायल में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को स्पष्ट किया गया है कि ताजा हालातों में वह अपने नागरिकों को न तो इजरायल से बाहर निकाल सकता है और न ही उन्हें सीधे कोई मदद दे सकता है। इसलिए लोग अपना ध्यान खुद रखें।
Israel Iran War LIVE Updates: इजराइल-ईरान युद़्ध पर G7 देशों का बयान
Israel Iran War LIVE Updates: G7 में शामिल देशों ने ईरान और इजरायल के युद्ध पर बयान जारी किया है। सभी देशों ने मौजूदा हालातों पर चिंता जताई और कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। बयान में ईरान से तनाव कम करने की अपील की गई है और कहा गया है कि इजरायल को अपनी सुरक्षा करने का पूरा अधिकार है। बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया कि मध्य पूर्व में तनाव को कम करने की किसी भी कोशिश में गाजा में सीजफायर को भी शामिल किया जाना चाहिए।
Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल-ईरान युद्ध पर नजर रखेगा भारत
Israel Iran War LIVE Updates: भारत ने इजरायल और ईरान में चल रही जंग पर नजर रखने का फैसला लिया है। इसके लिए विदेश मंत्रालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें 24 घंटे दोनों देशों के हालातों पर नजर रखी जाएगी और रिपार्ट सीधी प्रधानमंत्री मोदी को दी जाएगी।
Israel Iran War LIVE Updates: तेहरान छोड़कर जाने लगे लोग
Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल का समर्थन किया है। ईरान का कोई प्रस्ताव स्वीकार करने से मना कर दिया है। ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देने का संकल्प दोहराया है। ट्रंप ने लोगों को तेहरान छोड़कर जाने को कहा है। वहीं लोगों ने तेहरान छोड़कर जाना शुरू कर दिया है। लोग सामान लेकर गाड़ियों में जाते दिखे। लोगों को कैस्पियन सागर की ओर जाते देखा जा रहा है।
Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के खिलाफ बड़ा फैसला लेगा अमेरिका
Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका अब ईरान के खिलाफ बड़ा फैसला ले सकता है, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप कनाडा में चल रहा G7 समिट बीच में छोड़कर वापस चले गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) को सिचुएशन रूम तैयार रखने को कहा है। समिट के नेताओं की ग्रुप फोटो के बाद मीडिया ने जब ट्रंप से समिट बीच में छोड़कर जाने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि हां, मुझे वापस जाना है। आप शायद वही देख रहे हैं, जो मैं देख रहा हूं और मुझे जितनी जल्दी हो सके, अमेरिका वापस जाना है। सिचुएशन रूम में तैयार रखने का आदेश देने का मतलब है कि हालात गंभीर हैं और ट्रंप सिचुएशन रूम में ईरान के मुद्दे पर चर्चा करके कोई फैसला ले सकते हैं।
Israel Iran War LIVE Updates: नेतन्याहू की ईरान से वार्ता में रुचि नहीं
Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान के खिलाफ युद्ध को जारी रखने पर आमादा हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल का अभियान मध्य पूर्व की शक्ल बदल देगा। ईरान के सुप्रीम लीडर को मारने के लिए इजरायल कहीं भी बम बरसाएगा। ऐसी घोषणा इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने की है। वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर कहा कि खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं, बल्कि खत्म होगी। अब वे ईरान के साथ शांति वार्ता में रुचि नहीं रखते है। नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान के परमाणु हथियार पूरी दुनिया की शांति के लिए खतरा हैं।
Israel Iran War LIVE Updates: राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान का प्रस्ताव मानन से इनकार
Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल और ईरान के बीच 5वें दिन भी जंग जारी है। ईरान ने ओमान, कतर और सऊदी के जरिये संदेश भेजे हैं कि वे बातचीत करने के लिए तैयार है, बशर्ते इजरायल जंग रोके। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा है कि अगर अमेरिका चाहे तो एक फोन कॉल करके जंग रुकवा सकता है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के किसी भी प्रस्ताव को मानने से इंकार करते हुए बेंजामिन नेतन्याहू के जंग जारी रखने के स्टैंड का समर्थन किया है।
Israel Iran War LIVE Updates: ट्रंप की तेहरान खाली करने की चेतावनी
Israel Iran War LIVE Updates: G7 देशों के नेताओं ने इजरायल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने की अपील करते हुए एक मसौदा तैयार किया, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मसौदे पर दस्तख्त करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध हार रहा है। लोगों के तेहरान खाली कर देना चाहिए। ईरान बातचीत के जरिये मौजूदा लड़ाई को रोकना चाहता है, लेकिन बातचीत उन्हें पहले करनी चाहिए थी। उनके पास बातचीत करने के लिए 60 दिन थे। ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है।
इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों देश संघर्ष विराम करने और दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष आपस में बातचीत करने को तैयार नहीं हैं। 5 दिन से इजरायल और ईरान में लड़ाई चल रही है। बीती रात भी ईरान ने इजरायल के शहरों में रातभर एयर स्ट्राइक की। ईरान इजरायल की राजधानी तेल अवीव और हाइफा पर हमले का रहा है।
ट्रंप का ईरान से बातचीत करने से इनकार
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भी अब ईरान के साथ न्यूक्लियर डील नहीं करना चाहते। उन्होंने लोगों को तेहरान खाली करने की चेतावनी दे दी है। उन्होंने ईरान के किसी भी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया है। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री का कहना है कि ईरान के सर्वोच्च लीडर खामनेई की हत्या होने से ही जंग खत्म होगी। आइए ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध से जुड़े आज दिनभर के लाइव अपडेट्स देखते हैं…
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
5 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
5 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
7 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
9 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
10 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
12 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
15 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
15 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
15 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines