Israel-Hamas War: 4 शवों पर कैसे हुआ बवाल? सबका एक सवाल, क्या फिर छिड़ेगी जंग

Israel-Hamas War Iran and America Role: मिडिल ईस्ट में इजराइल और हमास के बीच की टेंशन अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इजराइल एक बार फिर हमास पर भड़क उठा है। आइए 5 पॉइंट्स में समझें पूरा माजरा क्या है?

Israel Hamas war
विज्ञापन

Israel-Hamas War Latest Update: इजराइल और हमास के बीच सीजफायर के बावजूद मिडिल ईस्ट की टेंशन अभी खत्म नहीं हुई है। 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किडनैप किए गए 4 इजराइली नागरिकों की लाश देखकर पूरी दुनिया हैरान है। हमास ने 1 बुजुर्ग, 1 मां और 2 बच्चों की लाश इजराइल भेजी है। इजराइली सेना ने राष्ट्रीय गान के साथ इन लाशों को रिसीव किया है। ऐसे में पूरी दुनिया कयास लगा रही है कि अब इजराइल का अगला कदम क्या होगा?

1. 4 लाशों ने क्यों हिलाई दुनिया?

हमास के लड़ाकों ने परेड लगाते हुए नारेबाजी के साथ 4 लाशों को वापस किया है। पूरी दुनिया हमास के इस रवैये की आलोचना कर रही है। इजराइल भी यह सब देखकर भड़क उठा है।

विज्ञापन

2. इजराइली सैनिकों पर 2 बड़े खुलासे

हमास और इजराइल के युद्ध में बर्बरता दूसरी तरफ से भी हुई है। इजराइली सैनिकों ने फिलिस्तीनी कैदियों के साथ काफी बुरा बर्ताव किया है। जेल में उनके साथ बदसलूकी की हदें पार कर दी गईं उन्हें मारापीटा गया और कई कैदियों की रीढ़ की हड्डी तक तोड़ दी गई। वहीं गाजा पट्टी में युद्ध लड़ने वाले इजराइली सैनिकों की हालत काफी खराब है। 1 लाख 70 हजार से ज्यादा इजराइली सैनिकों ने मेंटल थैरेपी की मांग की है।

विज्ञापन

3. कतर के अमीर क्यों पहुंचे ईरान?

कतर के अमीर भारत दौरे पर थे। भारत से रवाना होने के बाद वो अचानक ईरान पहुंच गए। इस दौरान दोनों देशों के बीच औपचारिक बैठक हुई और ईरान ने दोहा में रोका गया अपना पैसा वापस मांगा है।

4.ईरान का नया प्लान क्या है?

ईरान के टॉप जनरल का कहना है कि वो किसी भी समय इजराइल पर हमला कर सकते हैं। ईरान के परमाणु परीक्षण से जुड़ी जानकारी भी आए सामने आती रहती है। इजराइल का कहना है कि तुर्की हिजबुल्लाह तक हथियार पहुंचाने के लिए ईरान की मदद कर रहा है। ईरान अपना मिलिट्री बजट तीन गुना बढ़ाने वाला है।

विज्ञापन

5.मध्य पूर्व में कैसे बढ़ रहा है तनाव?

इजराइल की शर्त है कि गाजा पट्टी में हमास और फिलिस्तीन का अस्तित्व खत्म हो जाए। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इजराइल का समर्थन करते हुए गाजा प्लान पेश किया है। ऐसे में बेशक इजराइल और हमास के बीच सीजफायर हो गया है, मगर इजराइल की शर्त और अमेरिका की मंशा अभी भी अधूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ