'अब्बू-अम्मा मैं जिंदा हूं, कर्फ्यू लगा है दुआ करना...', ईरान से आया भारतीय छात्रा का वीडियो; बताया कैसे हैं हालात

ईरान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. हालातों को हाथों से बाहर जाता देख खामेनेई प्रशासन भी अब अलर्ट मोड पर है. इस बीच ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अटैक की धमकी भी दी गई है. ईरान में इस तरह के हालातों को देखकर मिडिल ईस्ट में भी हलचल की स्थिति पैदा हो गई है. सभी देश ईरान में रह रहे अपने नागरिकों की सलामती की चिंता कर रहे हैं और उनके लिए एडवाइजरी भी जारी कर रहे हैं.

indian student in iran
विज्ञापन

ईरान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. हालातों को हाथों से बाहर जाता देख खामेनेई प्रशासन भी अब अलर्ट मोड पर है. इस बीच ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अटैक की धमकी भी दी गई है. ईरान में इस तरह के हालातों को देखकर मिडिल ईस्ट में भी हलचल की स्थिति पैदा हो गई है. सभी देश ईरान में रह रहे अपने नागरिकों की सलामती की चिंता कर रहे हैं और उनके लिए एडवाइजरी भी जारी कर रहे हैं. इस बीच ईरान में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत ने भी एडवाइजरी जारी की है और ईरान में रह रहे सभी भारतीयों से जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की बात कही है.

ईरान में गंभीर प्रदर्शन और हिंसा के बीच एक भारतीय छात्रा का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें छात्रा अपने अब्बू और अम्मा को खुद की सलामती के बारे में बता रही है. वीडियो में उसने बताया है कि ईरान में इस समय हालात कैसे हैं और वो खुद को वहां कैसे सुरक्षित रख रही है.

विज्ञापन

मैं जिंदा हूं- भारतीय छात्रा

वहीं, ईरान से सामने आए वीडियो में छात्रा अपने माता-पिता को ईरान में चल रही हिंसा और प्रदर्शन के बारे में जानकारी दे रही है. वीडियो में छात्रा कह रही है कि ‘हैलो, अस्सलामु अलैकुम! अब्बू, अम्मा, हुदा, रुतबा.. क्या तुम सब ठीक हो? मैं ठीक हूं. यह मेरी एक दोस्त है सायशा, इसे घर आना था. अब मैं इसी के फोन में यह वीडियो रिकॉर्ड कर रही हूं ताकि वह तुम्हें भेज सके और तुम्हें पता चल सके कि मैं ठीक हूं और मैं जिंदा हूं.’

छात्रा ने दंगे का माहौल बताते हुए कहा ‘वैसे मेरे सपने में आ रहा है कि तुम लोगों को लग रहा है कि मैं ठीक ही हूं, तो आई होप कि तुम लोग ज्यादा टेंशन न लो. मैं ठीक हूं, अच्छे से खा-पी रही हूं और मेरे पास पैसे भी हैं. यहां प्रोटेस्ट होते हैं, शाम को ज्यादा होते हैं पर उसकी टेंशन नहीं है, मैं अंदर ही रहती हूं तो वह मसला नहीं है’.

वीडियो में छात्रा ने आगे कहा कि ‘अब्बा-अम्मा को भी बोलना मैं ठीक हूं, सबको बोलना मैं ठीक हूं. तुम लोग भी टेंशन मत लेना, मैं अच्छे से हूं, परेशानी मत लेना. यहां इन्फ्लेशन (महंगाई) की वजह से प्रोटेस्ट हो रहे हैं, दिन में भी होते हैं. अभी 6 बजे के बाद यहां कर्फ्यू लग जाता है, जैसे वहां पर कर्फ्यू होता था, वैसे ही यहां भी है पर सब ठीक है, हम ठीक हैं’.

विज्ञापन

घर लौटने पर छात्रा बताती है कि ‘अगर हमें लगा या बोला गया कि घर जाओ, तो हम आएंगे. तो ऐसे इंतजार मत करना. मैं देखूंगी, अभी कुछ कन्फर्म नहीं है. हम आएंगे शायद, या शायद नहीं भी आएंगे, तो पता नहीं है और यह भी नहीं पता कि इंटरनेट कब खुलेगा, कब क्या होगा. तो टेंशन मत लेना, मैं ठीक हूं… और दुआ करना. बाय’!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ