Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘जिंदा हैं पर कोमा में है और एक…’, ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई बुरी तरह घायल हैं और कोमा में हैं। यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने जंग के बीच मोजतबा की सार्वजनिक गैर-मौजूदगी का लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में चौंकाने वाला खुलासा किया।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 13, 2026 11:11
Iran New Supreme Leader Mojtaba Khamenei
अली खामेनेई के बाद मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है।

Donald Trump vs Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि मोजतबा मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन बुरी तरह घायल भी हैं। वहीं ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि 28 फरवरी 2026 को हुए अमेरिका और इजरायल के हमले में मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ईरान में हुआ सत्ता परिवर्तन, अली खामेनेई के बेटे बने सुप्रीम लीडर, जानें विरोध के बावजूद मोजतबा को क्यों मिली जिम्मेदारी?

---विज्ञापन---

तेहरान के हॉस्पिटल में भर्ती होने का दावा

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोजतबा को हमले में इतनी चोटें लगी हैं कि उनका एक पैर काटना पड़ा। पेट या लिवर में भी गंभीर चोटें लगी हैं। मोजतबा कोमा में हो सकते हैं। उनका इलाज ईरान की राजधानी तेहरान की सिना यूनिवर्सिटी एंड हॉस्पिटल में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है। वहीं ईरान के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मोजतबा खामेनेई हमले में घायल जरूरी हुए थे, लेकिन वे सुरक्षित हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, तेजी से रिकवरी भी कर रहे हैं।

ईरानी मीडिया ने सार्वजनिक किया बयान

साइप्रस में ईरान के राजदूत अलीरेजा सलारियन ने कहा है कि मोजतबा खामेनेई के पैरों, हाथों और बांह में चोट लगी है। अभी उनकी हालत इतनी अच्छी नहीं कि वे पब्लिक के सामने आकर स्पीच दे सकें। बता दें कि बीते दिन ईरानी मीडिया ने मोजतबा के एक बयान को सार्वजनिक किया था। ईरानी मीडिया के अनुसार, मोजतबा ने पद संभाल लिया है और अमेरिका को चेतावनी दी है कि अरब देशों में अपने सैन्य ठिकाने अमेरिका ने बंद नहीं किए तो ईरान हमले करते रहेगा।

---विज्ञापन---

इजरायली सेना का सवाल- कहां है मोजतबा?

बता दें कि इजरायली सेना ने भी ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर सवाल उठाया है। IDF ने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर ईरान से सवाल पूछा कि मोजतबा खामेनेई कहां है? वह धमकियां दे रहे हैं, उनके बयान प्रसारित हो रहे हैं, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं क्यों नहीं आ रहे? उनका लाइव चेहरा क्यों नहीं दिखाया जा रहा? ईरान मोजतबा को लेकर क्या छिपाने की कोशिश कर रहा है? कहीं अली खामेनेई की तरह मोजतबा भी तो नहीं मर गया?

First published on: Mar 13, 2026 10:31 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.