ईरान ने किया भीषण हमला, इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर दागी मिसाइल, धू-धू कर जला हेलीपैड और कैम्पस

ईरान का बड़ा हमला, इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर दागी मिसाइल, धू-धू कर जला हेलीपैड का कैम्पस

Iran Air Strikes US Embassy

ईरान ने अमेरिकी दूतावास पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।

विज्ञापन

Iran Missile Attack: अमेरिका ने ईरान के ऑयल एक्सपोर्ट हब खर्ग आइलैंड पर बमबारी की। जवाबी हमला करते हुए ईरान ने इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया। इराक के अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की और बताया कि ईरान की मिसाइल दूतावास के हेलीपैड पर गिरी है। दूतावास परिसर के अंदर हेलिकॉप्टर उताने के लिए हेलीपैड बनाया गया है, जो मिसाइल अटैक से तबाह हो गया है। पूरा कैंपस भी जलकर राख हो गया है।

बगदाद के सबसे सुरक्षित इलाके में हमला हुआ

बता दें कि अमेरिकी दूतावास इराक की राजधानी बगदाद के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले ‘ग्रीन जोन’ में है, जहां हमला करने की हिम्मत ईरान ने दिखाई है। हेलीपैड को निशाना बनाकर ही मिसाइल दागी गई थी। हमले के बाद दूतावास परिसर से काला धुआं निकलते देखा गया और कैंपस में हड़कंप भी मच गया। वहीं अमेरिकी दूतावास में लगे रडार सिस्टम पर ड्रोन अटैक हुआ है, जिससे रडार को नुकसान पहुंचा है, लेकिन उसे रिकवर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

अमेरिका से नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं

सोशल मीडिया वायरल वीडियो में अमेरिकी दूतावास से धुएं का गुबार उठता देख सकते हैं। हालांकि दूतावास में जानी नुकसान होने की आधिकारिक पुष्टि अमेरिका ने नहीं की है, लेकिन अमेरिका की मरीन कॉर्प्स के कमांडो और इराक पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। यह हमला तब किया गया है, जब अमेरिका ने खर्ग आइलैंड पर हमला किया और ईरान के सुप्रीम लीडर समेत 10 अधिकारियों पर आतंकवादियों की तरह इनाम की घोषणा की।

बगदाद में हमला अमेरिका-ट्रंप को सीधी चुनौती

वहीं इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने अमेरिका के सैन्य और खुफिया अधिकारियों पर भारी इनाम की घोषणा की थी। एक अमेरिकी विमान को भी मार गिराने का दावा किया था। इस बीच अमेरिकी दूतावास पर हमला सीधे तौर पर ट्रंप को दी गई खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि बगदाद में अमेरिकी दूतावास सबसे सुरक्षित राजनयिक परिसरों में से एक है। सुरक्षित होने के बावजूद ईरान की मिसाइल का हेलिपैड तक पहुंचना सुरक्षा में एक बड़ी सेंध है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ