हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ईरान ने बंदी बनाए अमेरिकी नागरिक, US ने खामेनेई से तुंरत रिहाई की उठाई मांग

अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ईरान को State Sponsor of Wrongful Detention घोषित किया है। सभी अनुचित रूप से हिरासत में लिए गए अमेरिकियों को तत्काल रिहा करने की मांग की है। इन्हीं वजहों से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी फिलहाल ईरान से शांतिपूर्ण तरीके से डील करने की बात कर रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

ईरान और अमेरिकी के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अमेरिकी नागरिकों को बंधक बना रहा है। कहा कि खामेनेई के नेतृत्व वाली सरकार खास तौर से डबल पासपोर्ट वाले अमेरिकी नागरिकों को छोटी छोटी बातों पर गिरफ्तार कर रही है। मकसद अमेरिका पर राजनयिक दबाव बनाना है।

अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ईरान को State Sponsor of Wrongful Detention घोषित किया है। साथ ही सभी अनुचित रूप से हिरासत में लिए गए अमेरिकियों को तत्काल रिहा करने की मांग की है। इन्हीं वजहों से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी फिलहाल ईरान से शांतिपूर्ण तरीके से डील करने की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में कुछ बड़ा होने वाला है? किस-किस देश ने अपने नागरिकों को ईरान से निकाला, जानें क्या है तैयारी

विज्ञापन

हालांकि अभी तक ईरान का इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ईरान के अलावा इजरायल में भी हालात कुछ ठीक नहीं हैं। ईरान की तरह ही अमेरिका ने अपने नागरिकों से तुरंत इजरायल छोड़ने की सलाह दी है। साथ ही इजरायल में अमेरिकरी राजदूत माइक ने दूतावास स्टाफ को देश छोड़ने का विकल्प दिया है।

हकबी ने मेल भेजकर इजरायल की एम्बेसी के अमेरिकी स्टाफ से भी कहा कि जो लोग जाना चाहते हैं। वे आज ही चले जाएं। अमेरिका के अलावा चीन और कनाडा ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है। देश छोड़ने की एडवाइजरी के बाद से अमेरिका पर ईरान के हमले के अंदेशे को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘हां मैं हस्तक्षेप करूंगा…’, पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पर बोले ट्रंप, जानें दुनिया के

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola