'हां मैं हस्तक्षेप करूंगा...', पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पर बोले ट्रंप, जानें दुनिया के किस देश ने क्या कहा?

Pakistan Afghanistan Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान और अफगानिस्तान विवाद में दखल दे सकते हैं। उन्होंने खुद मामले में हस्तक्षेप करने के संकेत दिए। अमेरिका के अलावा दुनियाभर के कई देशों ने पाकिस्तान अफगानिस्तान से शांति बनाए रखने की अपील की है।

pakistan afghanistan conflict

अफगानिस्तान और पाकिसतान से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनाव चरम पर हैं। दोनों देश एक दूसरे पर बमबारी, गोलीबारी, ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहे हैं। पूरी दुनिया की नजर इस विवाद पर टिकी है। वहीं मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे मामले में हस्तक्षेप करेंगे। रूस, चीन, तुर्की, ईरान समेत कई देशों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बाचतीत करके विवाद सुलझाने की अपील की है।

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान का साथ देंगे

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जरूरत पड़ेगी तो मैं मामले में हस्तक्षेप करूंगा और पाकिस्तान का साथ दूंगा। पाकिस्तान के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं। उनके पास एक महान प्रधानमंत्री, एक महान जनरल और एक महान नेता है। यह दोनों ऐसे लोग हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। पिछले दिनों पाकिस्तान का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है और अभी भी वह सही कर रहा है, इसलिए पाकिस्तान के साथ हूं।

विज्ञापन

कतर और तुर्की मध्यस्थता कर रहे हैं

पाकिस्तान के विदेश सचिव से बातचीत के बाद अमेरिकी विदेश सचिव एलिसन हूकर ने कहा कि तालिबानी हमलों से खुद की रक्षा करने के पाकिस्तान के प्रयासों का अमेरिका समर्थन करता है। फिलहाल अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने के लिए कतर और तुर्की मध्यस्थता कर रहे हैं। कतर के विदेश मंत्रालय में राज्यमंत्री डॉ. खुलाइफी और तुर्की के विदेश मंत्री हाकन फिदान ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद मुत्ताकी से तनाव कम करने और शांतिपूर्ण समाधान पर बात की।

संघर्ष को लेकर क्या बोल रहा है चीन?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा है कि चीन दोनों देशों में सीमा पर बढ़ते तनाव को लेकर बेहद चिंतित है। चीन दोनों देशों से बातचीत करके संघर्ष को कम करने का प्रयास कर रहा है। दोनों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कूटनीति अपनाकर समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से हमले रोकने की अपील की। विवाद सुलझाने के लिए टेबल पर आने का आग्रह किया। कूटनीतिक तरीकों से मतभेद सुलझाने की अपील की है। रूस विवाद में मध्यस्थता करने के लिए भी तैयार है, अगर दोनों पक्ष इसके लिए सहमति देते हैं तो वे समाधान बता सकते हैं।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी दोनों देशों को मध्यस्थता ऑफर की है। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों सीमा पार से हमले रोककर बातचीत करके समस्या का समाधान निकालें। रमजान का महीना चल रहा है और इस महीने में खून खराबा सही नहीं है। अच्छे पड़ोसियों की तरह दोनों बातचीत करके आपसी संबंधों को संभालें, ईरान मदद करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में संघर्ष को लेकर तुर्की भी टेंशन में है। इसलिए तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कतर और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों से फोन पर बात की। सभी से फोन पर अलग-अलग बातचीत करके संघर्ष का समाधान निकालने की अपील की। तुर्की ने भी टेबल पर बैठकर विवाद का समाधान निकालने का आग्रह किया।

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बातचीत की और संघर्ष खत्म करने की अपील की। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी दोनों देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने और नागरिकों के प्रति अपने दायित्व समझने की अपील की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ