Iran US Tension Update: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान का नाम लेकर बड़ा बयान दिया है। दोनों ने ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ हैं और वे इसे बंद कराकर ही रहेंगे। ईरान के सुप्रीम लीडर को भी सत्ता से हटाने का भी लक्ष्य अमेरिका का है। राष्ट्रपति ट्रंप ही सुनिश्चित करेंगे कि यह दोनों काम कैसे होंगे?
ट्रंप कूटनीति से समस्या का हल करना चाहते
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिकी सरकार को सबूत मिले हैं, जिनसे पता चला है कि ईरान परमाणु हथियार फिर से बनाने की कोशिश कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप कूटनीति से समस्या का समाधान चाहते हैं, लेकिन उनके पास अन्य विकल्प भी हैं। वे बातचीत कर सकते हैं और अमेरिकी की शर्तें मान सकते हैं। अन्यथा अमेरिका अपने लक्ष्य पूरे के लिए तैयार है और सैन्य कार्रवाई करके ईरान का परमाणु कार्यक्रम बंद करवाकर ही रहेगा।
वेंस ने ईरान को पागल और खराब देश बताया
उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है किर ईरान को अमेरिका की चेतावनी को गंभीरता से लेना चाहिए। अमेरिका किसी भी ‘पागल’ सरकार को परमाणु हथियार बनाने नहीं देगा। अमेरिका की कूटनीति को भी ईरान कमजोरी समझने की गलती न करे। ईरान दुनिया का सबसे पागल और खराब शासन है, जिसको परमाणु हथियार रखने की इजाजत दी ही नहीं जा सकती। ईरान को रोकने के लिए अमेरिका के पास कई विकल्प है, जिनमें सैन्य कार्रवाई भी शामिल है।
ईरान के हथियारों को सबसे खतरनाक बताया
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के पास बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो कम दूरी तक वार करती हैं। लेकिन यह मिसाइल अमेरिका और मध्य पूर्व के देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों के लिए खतरा हैं। ईरान के पास नौसैनिक संसाधन भी हैं, जो समुद्री जहाजों के लिए खतरा हैं और अमेरिकी नौसेना को भी वे धमकी देने का प्रयास करते हैं। हर किसी को यह पता होना चाहिए कि ईरान के पास परमाणु हथियारों के अलावा भी कई ऐसे हथियार हैं, जो विशेष रूप से अमेरिका पर हमला करने और अमेरिकियों को निशाना बनाने के लिए बनाए गए हैं।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
8 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
9 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
11 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
13 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
13 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
16 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
19 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
19 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
19 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines