हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

ईरानी बंदरगाह पर बड़ा धमाका, 700 से ज्यादा लोग घायल, देखें वीडियो

ईरान के बंदर अब्बास स्थित शाहिद राजाई बंदरगाह पर जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 700 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। विस्फोट का असर कई किलोमीटर दूर तक दिखा। राहत बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन

दक्षिणी ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के शाहिद राजाई बंदरगाह पर एक बड़ा विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट इतना भयानक था कि कई किमी दूर तक इसका असर देखने को मिला। दूर के घरों के खिड़कियों के शीशे टूट गए, सामान बिखर गए और लोगों में हड़कंप मच गया। सरकारी समाचार एजेंसी इरना और अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने बताया है कि विस्फोट में 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही 4 लोगों के मौत की खबर है।

इस विस्फोट से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें आसमान में उठे धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। शाहिद राजाई बंदरगाह पर मुख्य रूप से कंटेनर आते-जाते हैं, इसके साथ ही तेल टैंक और अन्य पेट्रोकेमिकल की सुविधाएं भी हैं।

सुरक्षा अधिकारियों ने पहले ही घटनास्थल का दौरा किया गया था और चेतावनी जारी की गई थी। सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि ईरान के सीमा शुल्क प्रशासन ने विस्फोट के लिए बंदरगाह क्षेत्र में रखे गए “खतरनाक सामान और रासायनिक पदार्थों के भंडार” को विस्फोट के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

यहां देखें इस विस्फोट से जुड़े वीडियो


ईरानी सरकारी टेलीविजन ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण में लापरवाही बरती गई। रिपोर्ट्स की मानें तो राहत बचाव कार्य जारी है, घायलों को निकालने और अस्पताल पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें