ICC ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी

ICC Fined Haris Rauf: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी हारिस रऊफ पर ICC ने भारी जुर्माना ठोका है. इंग्लैंड के खिलाफ 25 अक्टूबर को वनडे मैच के दौरान हारिस से बड़ी गलती हो गई, जिस वजह से ICC ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया है.

haris rauf fined by icc

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को ICC ने बड़ी गलती की सजा सुनाई (Image: ANI)

ICC Fined Haris Rauf: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खिलाफ ICC ने सख्त कदम उठाया है. ट्राई नेशन ODI सीरीज में 25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मैच खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 1 विकेट से जीत दर्ज की. मुकाबले के दौरान एक मौके पर हारिस रऊफ और इंग्लैंड के विल जैक्स के बीच बहस हुई थी. इसी को लेकर अब ICC ने रऊफ को दोषी ठहराया है और उन पर मैच फीस का फाइन लगाया है.

विज्ञापन

ICC ने हारिस रऊफ को दी कड़ी सजा

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर ICC ने 20% मैच फीस का जुर्माना ठोका है. उन्होंने ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन किया है. राउफ ने ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है, जो खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ बर्ताव से जुड़ा है. बता दें कि हारिस का एक डिमेरिट पॉइंट भी कटा है. पिछले 24 महीनों में यह उनकी तीसरी गलती है, जिसकी वजह से उनके कुल 5 डिमेरिट पॉइंट कट चुके हैं.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान की पारी के 46वें ओवर में नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हारिस रऊफ ने वाइड की अपील की. इसी बीच उनकी इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स से बहस हुई. रऊफ ने अपना बल्ला उठाया और अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद की चेतावनी के बावजूद बहस जारी रखी. वह इसके बाद अंपायर से एक तरफ होकर जैक्स की ओर बढ़े. इस बर्ताव के कारण उन्हें 20% मैच फीस और 1 डिमेरिट पॉइंट का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

इंग्लैंड पर लगा जुर्माना

मैच के दौरान इंग्लैंड टीम से भी बड़ी गलती हुई है, जिस वजह से उन पर भी मैच फीस का फाइन लगा है. ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत अगर टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करती है, तो हर ओवर लेट होने के हिसाब से फाइन लगता है. इंग्लैंड की टीम समय से 3 ओवर पीछे थी, जिस वजह से उन पर 15% फाइन लगा है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने अपनी गलती स्वीकार की है, जिस वजह से कोई सुनवाई नहीं होगी.

पाकिस्तान ने जीता था मैच

25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच रोमांचक रहा. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रनों का लक्ष्य सामने रखा. पाकिस्तान टीम 154 रनों पर 9 विकेट गंवा चुकी थी. इंग्लैंड की जीत पक्की थी लेकिन शादाब खान ने शानदार पारी खेली. उन्होंने नाबाद 113 रन बनाकर टीम को 1 विकेट से जीत दिलाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ