Karwa Chauth Sargi Thali 2026: सरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानिए किन गलतियों को करने से बचना चाहिए 

Karwa Chauth Sargi Thali Mistakes: करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं. इसलिए भूख लगने के डर से सरगी की थाली में हैवी चीजें शामिल कर लेती हैं. मगर कुछ चीजें ऐसी हैं जिनसे व्रत रखना मुश्किल हो जाता है. 

karwa Chauth Sargi thali 2026

थाली में प्रोटीन और फाइबर जरूर होना चाहिए, क्योंकि इन चीजों से भूख कम लगती है. Image Credit- Magnific

करवा चौथ का फेस्टिवल कल यानी 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं. व्रत की शुरुआत सूर्योदय यानी सूरज निकलने से पहले सरगी खाने के साथ की जाती है. सरगी में सास अपनी बहू को फल, मिठाई, सूखे मेवे और खाने-पीने की चीजें देती हैं. हालांकि, सरगी की थाली में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, इसे लेकर कई महिलाओं के मन में सवाल रहते हैं. कुछ महिलाएं सिर्फ हेल्दी चीजें खाती हैं तो कुछ महिलाएं पराठे या फिर मीठी चीजें ज्यादा खाती हैं. इससे पूरे दिन भूखा रहना मुश्किल हो सकता है. इसलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिनका ख्याल सरगी की थाली बनाते समय रखा जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाइट्रेड रहना है जरूरी  

व्रत शुरू होने से पहले शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप सही तरह से पानी नहीं पिएंगे तो पूरे दिन प्यास लग सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप रात से ही पानी की मात्रा को बढ़ा दें और सरगी से पहले नारियल पानी में चिया सीड्स डालकर पिएं. बाकी 300 मिलीलीटर पानी सरगी के वक्त आसानी से पिया जा सकता है.

सिर्फ कार्ब्स न खाएं

सरगी की थाली में ज्यादातर लोग फेनी, मठरी या फिर पराठे ही शामिल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन चीजों से भूख जल्दी लगती है. इसलिए आप फेनी, दूध और नट्स को थाली में शामिल कर सकते हैं. पराठे के बजाय पोहा और दही या फिर बेसन का चीला सरगी के लिए बेस्ट हो सकता है. प्रोटीन होने की वजह से आपको भूख का एहसास कम होता है.

विज्ञापन

तली हुई चीजें ज्यादा खाना

सरगी की थाली ऐसी होनी चाहिए जिससे भूख कम लगे, लेकिन ज्यादा तली हुई चीजें हैवी होती हैं और पेट में गैस बनाने का काम करती हैं. इसलिए पेट को आराम देने के लिए आप बेसन का सादा चीला, छोटी मठरी, दही या हल्के घी में पकाया गया पनीर का पराठा आदि शामिल करें. थाली को बैलेंस रखने की कोशिश करें, ताकि पूरे दिन भूख से बचा जा सके.

मठरी की मात्रा का ध्यान रखें

बहुत सारी महिलाएं मीठी मठरी खाकर अपना पेट भर लेती हैं, लेकिन इससे शरीर में सुस्ती आ सकती है. पूरे दिन भूखे रहने के लिए मीठी चीजों की मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. हालांकि, आप छोटी मठरी को सरगी की थाली का हिस्सा बना सकते हैं. इसके साथ, खाना और फ्रूट्स खाना बिल्कुल न भूलें. अगर ज्यादा मीठा खाना है तो गुड़ का टुकड़ा आहार में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

प्रोटीन और फाइबर न खाना

थाली में प्रोटीन और फाइबर जरूर होना चाहिए. इन चीजों से भूख कम लगती है और व्रत बिना किसी परेशानी के रखा जा सकता है. पनीर, दही, ग्रीक योगर्ट या फिर दूध को खाया जा सकता है. बाकी एक सेब, एक छोटा बाउल पपीता और नट्स को भी सरगी का हिस्सा बनाया जा सकता है.

सरगी की थाली कैसी होनी चाहिए?

सरगी की हेल्दी थाली में पनीर का पराठा, बेसन का चीला और एक कटोरी दही जरूर शामिल करें. फिर एक छोटा बाउल पपीता और बाकी 5 बादाम, 2 अखरोट के साथ मिठाई का एक पीस भी रखें. आखिर में एक या दो गिलास पानी को रखकर अपने व्रत की शुरुआत करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ