पहला करवाचौथ है तो पत्नी को गिफ्ट में दे सकते हैं ये 7 चीजें, 5000 के बजट में ही बन जाएगा काम
First Karwa Chauth Gift For Wife: पत्नी को करवाचौथ पर कुछ यादगार और बढ़िया देना है तो यहां से ले लीजिए आइडिया. खासतौर से पहले करवाचौथ पर देने के लिए परफेक्ट रहेंगे ये गिफ्ट्स.

Karwa Chauth Gift Ideas: पहला करवाचौथ बेहद खास होता है. पहली बार पत्नी पति के लिए व्रत रखती है, पति शादी के बाद पत्नी को फिर से नई दुल्हन के रूप में देखते हैं और दोनों एकसाथ कई नई यादें बनाते हैं. ऐसे में पत्नी के लिए इस त्योहार को और खास बनाने के लिए पति अपनी पत्नी को गिफ्ट्स देते हैं. अगर आप भी अपनी पत्नी को गिफ्ट में कुछ खास देने की सोच रहे हैं तो यहां जानिए 5000 के बजट में पत्नी के लिए करवाचौथ पर क्या खरीदा जा सकता है. ये गिफ्ट्स पत्नी को बेहद पसंद आएंगे.
चांदी की जूलरी
2 / 85000 के बजट में चांदी की जूलरी आराम से आ सकती है. चांदी के कड़े से लेकर पायल तक इस बजट में खरीदी जा सकती है.
सोने के नोज पिन या नोज रिंग
3 / 8सोने के दाम आसमान छूते हैं लेकिन 1200 से 2000 तक में सोने की नोज पिन और 3 से 4 हजार में नोजरिंग आ जाती है. चाहे तो अपने बजट में कुछ कस्टमाइज भी करवाया जा सकता है.
एक्सपेंसिव परफ्यूम
4 / 8आप अपनी पत्नी के लिए 5000 के बजट में कोई लग्जरी परफ्यूम खरीद सकते हैं. परफ्यूम के अलावा बाथ और ब्यूटी का सामान भी दिया जा सकता है.
स्मार्टवॉच
5 / 8अगर पत्नी एक्टिव रहती है, जिम जाती है या वॉक वगैरह करती है तो उसे स्मार्टवॉच गिफ्ट में दी जा सकती है. स्मार्टवॉच से स्टेप्स काउंट वगैरह दिख जाता है.
हैंडफ्री या हेडफोन्स
6 / 85000 के बजट में किसी अच्छे ब्रांड की हैंडफ्री, इयरबड्स या हेडफोन्स गिफ्ट में दिए जा सकते हैं. आप चाहे तो 2000 तक के इयरबड्स और बाकी बचे पैसों से कुछ और भी खरीद सकते हैं.
साड़ी भी है अच्छा ऑप्शन
7 / 8पत्नी को गिफ्ट में साड़ी भी दी जा सकती है. इस बजट में आप अच्छी सिल्क या बनारसी साड़ी खरीद सकते हैं. ऑर्गेन्जा या एंब्लिश्ड साड़ी भी खरीदी जा सकती है.
गिफ्ट हैंपर दे सकते हैं
8 / 8पत्नी के लिए गिफ्ट हैंपर भी लिया जा सकता है. गिफ्ट हैंपर में फूल, कोई सॉफ्ट टॉय, चॉक्लेट्स, मेकअप प्रोडक्ट या जूलरी रखी जा सकती है. यह भी पढ़ें - Karwa Chauth Gift Ideas: पति को करवाचौथ पर 500 रुपए के बजट में दे सकती हैं ये 7 कमाल के गिफ्ट्स, खुशी से फूले नहीं समाएंगे आपके साजन