हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कंगाल पाकिस्तान के बुरे हाल, बंदूक की नोक पर मंत्री किडनैप, इमरान खान की पार्टी बोली- मुनीर की चल रही तानाशाही

पाकिस्तान में इमरान खान और उनकी पार्टी के हालात खराब होते जा रहे हैं. वहीं पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार और सेना प्रमुख असीम मुनीर फंसते जा रहे हैं, क्योंकि PTI ने अपने 2 नेताओं के किडनैप होने के आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन
इमरान खान की पार्टी ने 27 सितंबर को देशव्यापाी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. Credit- ANI

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ सरकार और फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर तानाशाही का आरोप लगाया है. पार्टी के विरोध प्रदर्शन से कुछ दिन पहले खैबर पख्तूनख्वा (KP) में पार्टी नेताओं का बंदूक की नोक पर अपहरण करने का आरोप भी लगाया है. इमरान खान की पार्टी ने अपने संस्थापक इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर 27 सितंबर को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. लेकिन इससे पहले लाहौर पुलिस ने 73 वर्षीय खान की 3 बहनों, अलीमा खान, नूरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान को उनके बच्चों सहित हिरासत में ले लिया है.

इमरान खान की 2 और बहनें हिरासत में, पाकिस्तान के पूर्व पीएम की रिहाई को …

एक को किडनैप किया, दूसरे के अपहरण का प्रयास

इमरान खान की बहनों के बाद उनके पार्टी के 2 नेताओं मंत्री फजल शकूर खान और पूर्व प्रांतीय मंत्री शकील अहमद को भी गन पॉइंट पर किडनैप कर लिया गया है. खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के अध्यक्ष बाबर सलीम स्वाती ने आरोप लगाया कि पेशावर में लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री फजल शकूर खान को नकाबपोश सड़क के बीचोंबीच से उठाकर ले गए हैं, जबकि मलाकंद में पूर्व प्रांतीय मंत्री शकील खान के अपहरण का प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें किडनैप होने से बचा लिया गया, लेकिन मंत्री फजल की तलाश जारी है.

विज्ञापन

PTI ने पुलिस को जांच एजेंसियों की बी टीम बताया

इमरान खान की पार्टी का आरोप है कि देश की पुलिस अब सरकार के इशारे पर काम रही जांच ‘एजेंसियों’ की ‘बी-टीम’ की तरह काम कर रही है. इसी पुलिस ने सोमवार को पेशावर मोटरवे टोल प्लाजा पर गोलीबारी के बाद फजल शकूर खान को अगवा कर लिया. अपहरण की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अज्ञात नकाबपोश लोग उनका रास्ता बाधित करने के लिए बैरिकेड लगाते नजर आ रहे हैं. आरोपियों ने मंत्री की गाड़ी के टायरों पर गोलियां चलाईं, जिससे गाड़ी रुक गई और वे मंत्री को साथ ले गए.

Pakistan: इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, आंदोलन से पहले पुलिस ने …

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन से पहले PTI के कई नेता गिरफ्तार

खैबर पख्तूनख्वा के कानून मंत्री आफताब आलम अफरीदी ने कहा कि मलाकंद में पूर्व मंत्री शकील खान का पीछा किया गया और उन पर हमला किया गया. हालांकि उसके गार्डों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पाकिस्तानी सरकार के पुलिस अधिकारियों ने 27 सितंबर को होने वाले मार्च से पहले PTI के कई नेताओं को गिरफ्तार किया है और पार्टी कार्यालयों पर छापे मारे हैं. इस्लामाबाद के अस्पतालों को भी आपातकालीन स्थिति में रखा गया है, यानी विरोध प्रदर्शन के खिलाफ दमन की कार्रवाई की जानी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola