इमरान खान को 8 मामलों में मिली जमानत, अब भांजे शाहरेज का हो गया अपहरण

Imran Khan Nephew Kidnapped: पाकिस्तानी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का भांजा गायब है। उसकी रिहाई को लेकर सोशल मीडिया पर लोग एक कैंपेन भी चला रहे हैं। इसके अलावा, 21 अगस्त को ही इमरान को कोर्ट से राहत मिली थी।

Imran Khan Nephew Kidnapped

Photo Credit- X

विज्ञापन

Imran Khan Nephew Kidnapped: इमरान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनको बीते दिन ही कुछ मामलों में राहत मिली थी, लेकिन इसी बीच उनके भांजे शाहरेज का अपहरण कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में शाहरेज की मां अलीमा खान उनको जेल से बाहर निकालने के लिए खुलकर समर्थन करती रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना परिवार पर लगातार दबाव बना रही है कि वे सार्वजनिक मंचों पर इमरान की रिहाई के पक्ष में बोलना बंद कर दें। बता दें कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त को इमरान खान को 9 मई 2023 की घटनाओं से जुड़े 8 मामलों में जमानत दे दी है।

विज्ञापन

इमरान खान का भांजा किडनैप

इमरान खान को एक तरफ राहत मिली है, तो दूसरी तरफ उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, अलीमा खान के बेटे और इमरान खान के भांजे शाहरेज खान का किसी ने अपहरण कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान की रिहाई के लिए उनका परिवार लगातार आवाज उठाता आया है। इसके चलते पाकिस्तान की सेना की तरफ से उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं। अब अचानक से शाहरेज के गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर उसकी रिहाई को लेकर समर्थकों ने मोर्चा खोला हुआ है।

इमरान को मिली 8 मामलों में जमानत

इमरान खान को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त को राहत दी। उनको 9 मई 2023 की घटनाओं से जुड़े 8 मामलों में जमानत मिल गई है। ये फैसला आने के बाद संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अब पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की रिहाई हो सकती है। हालांकि, वे अभी भी एक अलग भ्रष्टाचार के मामले में सजायाफ्ता होने के चलते जेल में बंद ही हैं। इसी बीच उनके भांजे के गायब होने से पाकिस्तान की सियासत फिर से गर्मा गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ