21 साल की जिम्नास्ट की गोली मारकर हत्या, पुलिस को जांच में मिले ये चौंकाने वाले सुराग

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्यारा जिम्नास्ट का परिचित है, ऐसा शक है कि वह उससे एकतरफा प्यार करता है। पुलिस हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

gymnast murder, Kara Welsh shotout, Wisconsin campus, national title, Chancellor Corey King

Kara Welsh

विज्ञापन

Kara Welsh shot near Wisconsin campus: 21 साल की जिम्नास्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसके कॉलेज के पास एक सिरफिरे ने उस पर कई गोलियां दाग दी। मरने वाली जिम्नास्ट की पहचान Kara Welsh के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं, हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला अमेरिका में University of Wisconsin-Whitewater gymnast का है।

क्या जिम्नास्ट का करीबी है हत्यारा?

जानकारी के अनुसार कारा ने 2023 में जिम्नास्ट में राष्ट्रीय स्तर का पदक जीता था। अभी तक की जांच में बताया गया है कि उसे कॉलेज के मुख्य परिसर के पास रेजिडेंशियल अपार्टमेंट के बेहद नजदीक गोलियां मारी गई हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्यारे का नाम का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि हत्यारा कारा को जानता है।

विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल गन बरामद

जानकारी के अनुसार वारदात के दौरान कारा Wisconsin कॉलेज में अपनी परफॉमेंस देने जा रही थीं। वह न्यू जर्सी, Plainfield की रहने वाली थीं। कॉलेज द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार कारा को शुक्रवार आधी रात के बाद गोली मारी गई थी। बता दें सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को कारा मृत हालत में पड़ी मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल से 23 वर्षीय हत्यारे और हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक की प्राथमिक जांच में अनुमान है कि हत्यारा कारा को एकतरफा प्यार करता था। फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार हत्यारे का बयान लिया जा रहा है, उसकी मानसिक स्थिति के बारे में डॉक्टरों से परामर्श लिया गया है। वह हत्या में प्रयोग पिस्टल कहां से लाया इस बात का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ