हवा में 'गायब' हुए 6 विमानों की 6 सच्ची कहानियां; कई का मलबा तक नहीं मिला

Unsolved Flight Mysteries: कई बार फ्लाइट टेक ऑफ तो करती है लेकिन उसकी लैंडिंग नहीं हो पाती है। ऐसी ही कई उड़ानों का रहस्य सुलझ नहीं पाया है। आज आपको बताएंगे कई अनसुलझे उड़ान रहस्यों के बारे में।

Unsolved Flight Mysteries

Unsolved Flight Mysteries: सफर करते वक्त हम कभी ये नहीं सोचते हैं कि ये हमारा आखिरी सफर भी हो सकता है। लेकिन कई बार लोगों का सफर उनका आखिरी सफर बना है। कार, बाइक, बस के एक्सीडेंट तो आपने सुने होंगे, लेकिन क्या आपने फ्लाइट्स के रहस्यमयी तरीके से गायब होने के बारे में सुना है? एक विमान MH370 जिसमें 227 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे, वो कुआलालंपुर से उड़ान भरने के बाद कहीं खो गया। आज आपको बताएंगे कुछ उड़ानों की अनसुलझी गुत्थियों के बारे में।

विज्ञापन

उड़ानों की अनसुझी कहानियां

1- 8 मार्च 2014 को मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट 370 अपनी उड़ान भरती है। उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद ही इसने अपना कंट्रोल खो दिया। विमान का अधिकतर हिस्सा और उसमें सवार यात्रियों को कभी नहीं देखा जा सका। इस विमान से मिलने वाला आखिरी मैसेज था ‘गुड नाइट ये मलेशियाई 370 है’, इस मैसेज में कुछ भी ऐसा नहीं था जिससे ये आभास हो कि विमान को किसी तरह का खतरा है।

विज्ञापन

2- ऐसा ही एक हादसा 19 मई 2016 को इजिप्टएयर की उड़ान 804 के साथ हुआ। जो पेरिस से काहिरा जाते समय भूमध्य सागर के ऊपर कहीं गायब हो गया। उड़ान डेटा और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिलने के बावजूद इस हादसे का कारण पता नहीं चल सका। पहले कुछ रिपोर्ट्स में आतंकवादियों के शामिल होने का शक था लेकिन बाद में रिपोर्टों से पता चला कि ये हादसा कॉकपिट में आग लगने की वजह से हो सकता है।

विज्ञापन

3- 16 मार्च 1962 को 93 अमेरिकी सेना रेंजरों को ले जा रही फ्लाइंग टाइगर लाइन फ्लाइट 739 प्रशांत महासागर के ऊपर गायब हो गई। जानकारी के मुताबिक, गुआम में ईंधन भरने के बाद विमान फिलीपींस की तरफ जा रहा था। इसकी बड़े पैमाने पर खोज की गई लेकिन उसका कोई नतीजा हाथ नहीं लगा। इस विमान के गायब होने के समय पर एक धमाके के की आवाज सुनी गई थी।

4- 9 नवंबर 1957 को गायब पैन एम फ्लाइट 7 सैन फ्रांसिस्को से होनोलूलू जा रही थी। जो रास्ते में ही गायब हो गई, बाद में मलबा और 19 शव मिले थे। इनमें से कई ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। इस हादसे की वजह कुछ जगह पर कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर बढ़ने की रिपोर्ट्स सामने आईं, लेकिन इसका भी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला।

विज्ञापन

5- 21 जुलाई 1951 को टोक्यो जा रही कैनेडियन पैसिफिक एयरलाइंस की उड़ान अलास्का हवाई क्षेत्र में गायब हो गई। गायब होने से पहले वहां पर खराब मौसम था लेकिन इसके बावजूद भी किसी तरह के खतरे की कोई संकेत नहीं दिया गया था। इसकी खोज बड़े पैमाने पर की गई लेकिन आग, या विमान का मलबा कुछ नहीं मिला।

6- नॉर्थवेस्ट ओरिएंट एयरलाइंस की फ्लाइट 2501 23 जून 1950 को मिशिगन झील के ऊपर गायब हो गई। इस फ्लाइट तेल की परतें और कुछ मलबा खोजा गया था, लेकिन फ्लाइट कभी नहीं मिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ