Ghost Hunting Couple Divorce: दुनिया में हर किसी को कोई न कोई शौक होता है। कोई अपने शौक के लिए जानवर पालता है तो कोई यूनीक चीजों का कलैक्शन करता है। लेकिन एक जोड़ा ऐसा भी है कि भूतीया चीजों का कलैक्शन करता था। इतना ही नहीं उन्होंने एक भूतीया म्यूजियम भी बना रखा था। इस जोड़े को भूतों का शिकारी भी कहा जाता है। अब इस जोड़े के बारे में ऐसी खबर सामने आई है जो चौंकाने वाली है।
फेसबुक पर की अपने तलाक की घोषणा
न्यूज साइट द मिरर की एर रिपोर्ट के अनुसार, 53 वर्षीय लिंजी स्टीयर ने सात साल तक लोकप्रिय पैरानॉर्मल पेज प्रोजेक्ट रिवील: घोस्ट्स ऑफ ब्रिटेन चलाने के बाद 3 सितंबर को फेसबुक पर अपने 37 वर्षीय पति ली स्टीयर से तलाक की घोषणा की है। घोस्ट हंटर वाला यह जोड़ा दक्षिण यॉर्कशायर के रॉदरहैम में द हॉन्टेड ऑब्जेक्ट्स म्यूजियम का मालिक भी है। इस संग्राहलय में रखी गई चीजों के बारे में बताया जाता है कि दोनों ने कई वर्षों की मेहनत के बाद इकट्ठा की हैं।
इन चीजों के लिए हो रहा है विवाद
हालांकि, प्रेमी जोड़े की कलह के कारण ये विचित्र संग्रहालय बंद हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संग्रहालय में रखी प्रेतवाधित वस्तुओं और आत्माओं से जुड़ी चीजों को लेकर दोनों में विवाद हो रहा है। लिंजी और ली का दावा है कि उन्हें यह पता लगाने के लिए कानूनी सलाह लेनी पड़ी है कि वे प्रेतवाधित वस्तुओं को कैसे बांटा जाए। इन चीजों में गुड़िया, पेंटिंग और एक मानव कंकाल भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः ‘चरम सुख’ के लिए पत्नी ने की डिमांड, कहा- मुझे बिस्तर में दूसरे पुरुषों से आनंद आता है
पत्नी ने लगाए ये आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, ली ने स्वीकार किया है कि वह अपनी पूर्व पत्नी के लिए ‘जो कुछ था उसे वापस लेने’ के लिए संग्रहालय में चुपचाप घुस गया था, क्योंकि ब्रेकअप के बाद भी उसकी पूर्व पत्नी के पास अभी भी हजारों पाउंड मूल्य के भूतों का शिकार करने वाले डिवाइस थे। हालांकि लिंजी का दावा है कि ली को अपना सामान लेने का मौका मिला था। ली ने तीन ‘प्रेतवाधित’ गुड़ियों को इकट्ठा किया, जिनमें कॉन्ज्यूरिंग-प्रेरित रैग डॉल एनाबेले भी शामिल है।
महिला को हुआ ये आंतरिक एहसास
लिंजी का दावा है कि जब वह विभाजन के एक सप्ताह बाद संग्रहालय के चारों ओर घूम रही थी। इसी दौरान जब वह प्रेतवाधित दुल्हन गुड़िया एलिजाबेथ के पास जाने लगी तो उसे ‘आंतरिक एहसास’ हुआ कि कुछ चीजें गायब हो गई हैं। लिंजी का कहना है कि इसके बाद उसने तुरंत संग्रहालय पर ताला लगा दिया। दावा है कि तलाक कराने वाले वकीलों ने सुझाव दिया है कि जोड़ा केवल अपने साझा सामान की सुरक्षा के लिए आत्माओं से मिलने जाता है।
तलाक के बाद भी जारी रहेगा भूतों को पकड़ने का काम
हालांकि रिपोर्ट के अंत में कहा गया है कि अब ये लोग अलग होने के बाद भी स्वतंत्र रूप से भूतों का शिकार करना जारी रखेंगे। ली ने भी कहा है कि वो प्रोजेक्ट रिवील: घोस्ट्स ऑफ ब्रिटेन पेज चलाना जारी रखेंगे। इस बीच लिंजी ने एक अलग ‘घोस्ट्स ऑफ ब्रिटेन – जीओबी’ नाम से पेज शुरू किया है। जहां वह अपनी खुद की असाधारण जांच को ऑनलाइन साझा करती है।
दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का
8 mins agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
4 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
5 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
7 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
8 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
11 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
11 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
12 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
12 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines